Taiwan को लेकर बढ़ा तनाव, अमेरिका की China के जहाजों को डुबोने की चेतावनी

इंटरनेशनलTaiwan को लेकर बढ़ा तनाव, अमेरिका की China के जहाजों को डुबोने...

Date:

नई दिल्ली। ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के जनरल ने सुझाव दिया है कि ताइवान के चारों तरफ चीन की घेराबंदी तोड़ने के लिए उसके जहाजों को समुद्र में डुबोना होगा।

ड्रोन और बी—21 से मिशन को अंजाम

बता दें कि यूएस पैसिफिक एयर फोर्सेस के कमांडर जनरल केनेथ विलबैक ने ये चेतावनी चीन को दी है। अमेरिका के कोलोराडो में एयर एंड स्पेस फोर्सेस एसोसिएशन वारफेयर के कार्यक्रम में विलबैक ने कहा कि हथियारबंद ड्रोन और बी-21 रेडर हथियारों की मदद से चीन के जहाजों को डुबोने के मिशन को अंजाम दिया जा सकता है।

नेंसी के दौरे के बाद बढ़ा तनाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते साल अगस्त में अमेरिका की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान को दौरे पर थी तो अमेरिका के इस कदम से नाराज चीन ने ताइवान की घेराबंदी कर दी थी। ताइवान पूर्वी तट पर अभी चीन के जहाज मौजूद हैं। जिससे ताइवान का रास्ता बंद हो गया है। चीन ने पेलोसी के दौरे का विरोध किया था। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। चीन ने विरोध के बीच ताइवान की सीमा को चारों तरफ युद्धाभ्यास भी किया था।

सतह से हवा से मार करने वाली मिसाइलें भी लगी

अमेरिकी जनरल ने बताया कि चीन के जहाजों पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी लगी हैं। जिससे किसी युद्धक विमान को निशाना बनाया जा सकता है। अमेरिकी जनरल विलबैक ने कहा कि चीन की चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका को सहयोगी देशों के साथ युद्धाभ्यास करने चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...