सिक्किम में भारी हिमपात में सैलानी फंसे, गुवाहाटी में ट्रांसजेंडर ने खोला ‘trans tea stall’

नेशनलसिक्किम में भारी हिमपात में सैलानी फंसे, गुवाहाटी में ट्रांसजेंडर ने खोला...

Date:

नाथुला। सिक्किम में हिमपात के चलते एक हजार से अधिक सैलानी फंसे हैं। ये सभी अपने वाहनों से शनिवार शाम नाथुला और त्सोमगो झील से गंगटोक लौट रहे थे। पुलिस और सेना ने साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक अब तक 15 से अधिक वाहनों को सुरक्षित निकाला गया है। 

पर्यटक गंगटोक से 42 किलोमीटर दूर रास्ते में फंसे हैं। भारी बर्फबारी के चलते बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। बर्फ को धीरे-धीरे साफ किया जा रहा है। सैलानियों को भी बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ सैलानियों को सेना के शिविरों में रखा गया है। पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते प्रशासन ने कुछ दिन पहले नाथुला और त्सोमगो झील के लिए पास जारी करना बंद कर दिया था।

गुवाहाटी के प्लेटफार्म नंबर एक में ट्रांस टी स्टॉल

रेलवे ने एक ऐतिहासिक पहल के तहत गुवाहाटी स्टेशन पर पहला ट्रांस टी स्टॉल शुरू किया है। जिसे पूरी तरह से ट्रांसजेंडर सदस्य संचालित करेंगे। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे प्रवक्ता सब्यसाची डे ने बताया कि ‘ट्रांस टी स्टॉल’ खोलने का फैसला समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। 
NEFR ने इस पहल के लिए असम ट्रांसजेंडर एसोसिएशन के साथ सहयोग किया। गुवाहाटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ‘ट्रांस टी स्टॉल’ का उद्घाटन महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने किया। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...