लखनऊ में बिकने वाली सबसे महंगी मिठाई की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे। इसकी कीमत है- 60 हजार रुपए किलो। यह सोने की मिठाई 10 देशों के ड्राई फ्रूट से बनी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह मिठाई आप तबीयत खराब होने पर भी का सकते हैं। नुकसान की जगह यह फायदा करेगी। कई शहरों से लोग इस मिठाई को खरीदने के लिए लखनऊ आते हैं।
इसके अलावा पटाखेवाली मिठाई भी बिक रही है। साथ ही अंजीर, खजूर और मैंगो से बनी मिठाई भी खूब पसंद की जा रही है।
जानिए 60 हजार रुपए वाली मिठाई की खासियत
लखनऊ के छप्पन भोग में मिलने वाली सुपर-लग्जरी गोल्ड प्लेटेड मिठाई की कीमत 60 हजार रुपए किलो है। यह मिठाई पिछले 17 साल से बनाई जा रही है।
500 करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा कारोबार
राजधानी लखनऊ में 3000 से अधिक छोटी बड़ी मिठाई की दुकानें सजी हैं। व्यापारियों ने बताया कि मिठाई में बड़े-बड़े कॉर्पोरेट ऑर्डर मिल रहे हैं। दीवाली के आखिरी दिन तक लोग मिठाई खरीदने आते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार 500 करोड़ से अधिक का मिठाई का कारोबार हो सकता है।

