व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

इंटरनेशनलव्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को...

Date:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में सोचने वाले वेनेजुएला के युवक को व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार किया गया है। वह चोरी की कार में मौजूद था। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने बताया कि उसके पास से 3 बंदूकें और कई कारतूस मिले हैं।

सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने युवक को वॉशिंगटन डीसी के कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर कार में संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ में उसने बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं।

26 साल का युवक रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस है। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मुताबिक, युवक 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका आया था।

कार में सो रहा था, सीक्रेट सर्विस ने दबोचा

सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने गुरुवार रात करीब 11:42 बजे क्रिनोस को नीले रंग की फोर्ड F-150 गाड़ी में सोते हुए देखा। संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे पकड़ा गया।

युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे मारने की कोशिश की थी। उनसे उसने एक बंदूक छीन ली थी, जो कार में भूरे रंग के बैग में रखी है। इसके अलावा उसने करीब एक महीने पहले कुछ हथियार खरीदे भी थे और वह चोरी की कार में रह रहा था।

उसने कहा कि वह अपने हथियार सरकार को सौंपना चाहता है। इसके बाद पुलिस ने उसकी कार से एक पिस्तौल दो राइफल और कुछ कारतूस बरामद किए।

हथियार रखने और चोरी के कई आरोप लगे

क्रिनोस पर बिना कानूनी अनुमति बंदूकें रखने और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के आरोप लगे हैं। उस पर बिना रजिस्ट्रेशन के राइफल और पिस्टल रखने के साथ कारतूस रखने के तीन अलग-अलग आरोप भी लगाए गए हैं।

इसके अलावा उस पर बिना अनुमति गाड़ी इस्तेमाल करने, चोरी और चोरी की संपत्ति रखने के भी आरोप हैं। उसे सोमवार को फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि ट्रम्प की हत्या की पहले भी 3 कोशिशें हो चुकी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...

क्या आपने खाई है 60 हजार रुपए किलो वाली मिठाई, लखनऊ में बिक रही

लखनऊ में बिकने वाली सबसे महंगी मिठाई की कीमत...