Share Market: हरे निशान पर बाजार, सेंसेक्स में 250 अंकों का उछाल; निफ्टी 19,400 के पार

बिज़नेसShare Market: हरे निशान पर बाजार, सेंसेक्स में 250 अंकों का उछाल;...

Date:

Share market Today, Stock Market Today open: आज 30 अगस्त को बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। सेंसेक्स 294.40 अंकों की बढ़त के साथ 65,370.22 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 81.80 अंकों की बढ़त के साथ 19424.45 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में गिरावट

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 89.25 अंक गिरावट के साथ 64,986.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 15.50 अंकों की गिरावट के साथ 19,327.20 पर कारोबार कर रहा था।

आज ऐसी रहेगी बाजार की चाल

मजबूत वैश्विक संकेतों (global market) के बीच आज बुधवार को घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) की शुरुआत बढ़त के साथ होने से दिन में इसके और अधिक ऊचाई तक जाने की संभावना है। आज सुबह 8:00 बजे, निफ्टी फ्यूचर्स मंगलवार के बंद के मुकाबले गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 200 अंकों की बढ़त के साथ 19,536 के स्तर पर पहुंच गया।

Google साझेदारी पर एनवीडिया शेयरों में रिकॉर्ड रैली के कारण वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजारों में तेजी जारी है। डॉव जोन्स (Dow Jones), NASDAQ कंपोजिट और S&P 500 सूचकांक 1.7 प्रतिशत तक बढ़े। एशिया-प्रशांत के बाजारों (Asia-Pacific Market) में आज तेजी देखने को मिली है। निक्केई 225, टॉपिक्स, कोस्पी, एसएंडपी 200 सूचकांकों में 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Commodity Market

इस बीच, कमोडिटी बाजार में, साप्ताहिक अमेरिकी क्रूड इन्वेंट्री में गिरावट के चलते ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड कीमतें 0.3 प्रतिशत बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल और 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैंं।

कल ऐसी थी बाजार की चाल?

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 79.22 अंकों की बढ़त पर 65,075.82 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी (Nifty) में 36.60 अंकों की तेजी आखिरी समय में आई और यह 0.19 फीसदी की बढ़त दर्ज कर बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...