Stock Market Today: एशियाई बाजारों में गिरावट, जानें आज कैसी रहेगा घरेलू शेयर बाजार का हाल?

नेशनलStock Market Today: एशियाई बाजारों में गिरावट, जानें आज कैसी रहेगा घरेलू...

Date:

Stock Market: आज सोमवार को हफ्ते के पहले दिन सुबह 8 बजे, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) में 26 अंकों की मजबूती आई है। गिफ्ट निफ्टी 19,615 अंकों के स्तर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार (global market) से मिले संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार(Share Market) में कारोबार की शुरुआत धीमी गति से होने की संभावना है। वैश्विक बाजार में रिस्क-ऑफ सेंटीमेंट हावी है।
सुबह 8 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 26 अंकों की मजबूती के साथ खुला। गिफ्ट निफ्टी 19,615 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में इसने 0.14 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है।

ग्लोबल बाजार पर नजर

इससे पहले शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट पर अंतिम दौर की बिकवाली के बीच आज सोमवार को सुबह शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजर फिसले हैं। जापान निक्की 1 प्रतिशत गिर गया। Australia का ASX 0.25 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का Kospi 0.16 प्रतिशत गिरा है।
अमेरिका में शुक्रवार को S&P 500 और नैस्डैक कंपोजिट में लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही। मार्च के बाद से यह सबसे खराब सप्ताह रहा है। S&P 500 में 0.53 प्रतिशत, नैस्डैक कंपोजिट में 0.36 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.43 प्रतिशत की गिरावट आई।

इन कंपनियों के जारी होंगे Q1 नतीजे

घरेलू शेयर बाजार में आज भारतीय कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों का आखिरी चरण और क्रूड ऑयल की कीमतें (ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर) बाजार में सहभागियों का मार्गदर्शन करेंगी। आज 7 अगस्त को जिन कंपनियों के तिमाही नतीजें जारी होंगे। उनके नाम– बायर क्रॉपसाइंस, अल्काइल एमाइन्स केमिकल्स, इमामी, कैपलिन प्वाइंट लेबोरेटरीज, ग्लैंड फार्मा, एरिस लाइफसाइंसेज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, इंडिगो पेंट्स, एचएलई ग्लासकोट, ज्यूपिटर वैगन्स, जिंदल वर्ल्डवाइड, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ओलेट्रा ग्रीनटेक, मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज, पीबी फिनटेक, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज, रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर,पॉली मेडिक्योर, रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया, रैमको सीमेंट्स, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च, शोभा, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स, टाटा केमिकल्स और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related