US Market: USA में India कंपनियों के दवा नमूने फेल, सन फार्मा व एलेम्बिक ने मंगाईं दवाएं

इंटरनेशनलUS Market: USA में India कंपनियों के दवा नमूने फेल, सन फार्मा...

Date:

US Market: अमेरिका में भारतीय कंपनियों के दवा नमूने फेल हो गए हैं। भारत की दवा निर्माता कंपनी सन फार्मा और एलेम्बिक ने अपनी दवाएं अमेरिका से वापस मंगा ली हैं। अमेरिका की लैंबों में जांच के दौरान दवा नमूना फेल होने के बाद सन फार्मा और एलेम्बिक फार्मा ने अमेरिकी बाजार से दवाएं वापस मंगा ली। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के अनुसार, इन कंपनियों ने हाल में दवाएं अमेरिका भेजी थीं।

दवा में रासायनिक तत्व मिले

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के मुताबिक, इन कंपनियों ने हाल में अपनी दवाएं अमेरिका भेजी थीं। इसकी जांच में अधिकांश दवाओं के नमूने फेल हुए हैं। नमूने फेल होने के बाद इन कंपनियों को दवाएं वापस मंगवाने का कहा है।
यूएसएफडीए के अनुसार, दोनों कंपनियों के दवा बैच में कुछ रासायनिक तत्व मिले हुए हैं। जिनका मानव सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है। जो कि अमेरिकी नियमों का उल्लंघन है। अमेरिकी बाजार में दवाएं पहुंचने से पहले यूएसएफडीए दवाइयों की जांच करता है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर दवाएं बाजार तक ले जाने की अनुमति मिलती है।

भारतीय दवा उद्योग मात्रा के हिसाब से दुनिया का तीसरा और मूल्य के हिसाब से 14वां बड़ा उद्योग है। भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1.75 लाख करोड़ रुपए की दवाएं निर्यात कीं थीं। जिसमें थोक दवाएं शामिल हैं। कुछ सालों से भारत निर्मित दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

दवाएं मंगाईं वापस

सन फार्मा अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर के इलाज में उपयोग होने वाली मिथाइलफेनाडेट हाइड्रोक्लोराइड की 7,313 बोतलें, जबकि, एलेम्बिक फार्मा बुप्रेनोरफिन सबलिंगुअल दवाओं की 12,336 बोतलें वापस मंगवाई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...