Maharashtra: जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में गोलीबारी, RPF के ASI सहित 4 की हत्या

नेशनलMaharashtra: जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में गोलीबारी, RPF के ASI सहित 4 की हत्या

Date:

Maharashtra News: जयपुर—मुंबई एक्सप्रेस में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें आरपीएफ के ASI सहित चार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटन से जहां रेलवे में हड़कंप मच गया है वहीं रेल यात्रियों में अफरा तफरी मची हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि गोली आरपीएफ के जवान द्वारा चलाई गई है। मरने वाला भी आरपीएफ का ASI और चार अन्य लोग हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक घटना के पूरे अपडेट का पता नहीं चल सका है।

गोलीबारी की घटना महाराष्ट्र के पालघर की

जयपुर—मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी में चार लोगों की गोली मारकर हत्या की हैं। ट्रेन में गोलीबारी की ये घटना महाराष्ट्र के पालघर की है। जानकारी के मुताबिक गोलीबारी आरपीएफ के जवान ने की है। मरने वालों में आरपीएफ ASI सहित कुल चार लोग शामिल हैं।

आरोपी आरपीएफ जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस समय ट्रेन में गोलाबारी हुई उस समय ट्रेन गुजरात से मुंबई जा रही थी। ट्रेन में गोली चलने से अफरातफरी मची हुई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटन के बारे में अभी पूरी तरह से जानकारी नहीं हो पाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related