Vastu Tips: पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले करे इन टोटको का इस्तेमाल ,हो जाएंगे मालामाल

धर्मVastu Tips: पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले करे इन टोटको का...

Date:

हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को हमेशा स्वच्छता से जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है, वहां सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन की वर्षा भी होती है।

झाड़ू का प्रयोग मुख्य रूप से घर की साफ-सफाई के लिए किया जाता है। झाड़ू में भी माता लक्ष्मी का वास होता है इसलिए ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति झाड़ू का अपमान करता है तो घर में दरिद्रता आती है।

घर में झाड़ू रखने का स्थान, पुरानी झाड़ू को सही जगह पर रखना और झाड़ू लगाने का सही समय जैसी कई बातें हैं, जिनका ध्यान रखकर अगर कोई व्यक्ति झाड़ू का इस्तेमाल करता है तो उस पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

इसके अलावा पुरानी झाड़ू और नई झाड़ू के कुछ टोटके और उपाय भी हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आइए लाइफ कोच और एस्ट्रोलॉजर शीतल शपैरा से जानते हैं कि पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले आपको कौन से उपाय आजमाने चाहिए।

किसी के घर से निकलते ही झाड़ू न लगाएं

अगर आप घर की सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो जब भी कोई घर से बाहर निकले तो उसके बाहर जाते ही झाड़ू न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि घर से बाहर निकलते ही झाड़ू लगाने से काम में सफलता नहीं मिलती है। खासतौर पर जब घर का मुखिया बाहर हो तो ऐसा न करें।

किस दिन फेंके पुरानी झाड़ू

ऐसा माना जाता है कि घर में पुरानी और टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन हमेशा पुरानी झाड़ू को शनिवार, अमावस्या या होलिका दहन के दिन ही बाहर निकाल देना चाहिए।

यदि आप कभी भी किसी अन्य दिन पुरानी झाड़ू को घर से बाहर निकालते हैं तो यह आपके घर में दरिद्रता को बुलावा देती है। अगर आप शनिवार के दिन झाड़ू को घर से बाहर निकलते है तो झाड़ू के साथ-साथ घर की नकारात्मक शक्तियां भी घर से बाहर चली जाती हैं और घर में सकारात्मकता का वास होता है।

पुरानी झाड़ू को घर में छुपाकर रखे

वैसे तो झाड़ू को कभी भी घर में सबके सामने नहीं निकालना चाहिए। लेकिन अगर झाड़ू पुरानी हो जाए तो उसे घर में किसी स्थान पर छिपाकर रख दें और उचित दिन पर सभी से छिपाकर घर से बाहर ले जाएं। यह उपाय आपके घर में लक्ष्मी लाने में मदद करेगा।

कृष्ण पक्ष में झाड़ू खरीदें

जब भी आप नई झाड़ू खरीदें तो आपको ध्यान देना होगा कि झाड़ू हमेशा कृष्ण पक्ष और शुक्रवार के दिन ही खरीदें। आपको हमेशा शनिवार से ही नई झाड़ू का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप इस दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो इससे आपके घर से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है।

टूटी हुई झाड़ू इस्तेमाल करने से बचे

कई लोग झाड़ू टूट जाने के बाद भी उसका इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको कभी भी टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल करने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

झाड़ू को पैर लगाने से बचे


झाड़ू पर कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि शास्त्रों में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। माना जाता है कि झाड़ू पर पैर लगने से घर में दुखों का वास होता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related