Amazon : Amazon CEO की कर्मचारियों को चेतावनी, करें ये काम वरना नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ

बिज़नेसAmazon : Amazon CEO की कर्मचारियों को चेतावनी, करें ये काम वरना...

Date:

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के सीईओ एंडी जेसी ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon के सीईओ ने कहा कि जो लोग हफ्ते में तीन दिन वर्क फ्रॉम ऑफिस नहीं करेंगे उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा. गौरतलब है कि कंपनी ने मई 2023 में ऑफिस से काम शुरू किया था और सभी कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने को कहा था. कंपनी के आदेश के बाद भी कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने इसका पालन नहीं किया है.

सीईओ एंडी जेसी ने दी कड़ी चेतावनी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए सीईओ एंडी जेसी ने कहा कि अगर कर्मचारी कंपनी के इस आदेश का ठीक से पालन नहीं करेंगे तो उन्हें भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसी महीने हुई एक बैठक में सीईओ ने साफ कर दिया कि अगर कर्मचारी ऑफिस से अपने काम का टारगेट पूरा करने में नाकाम रहे तो उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है.

गौरतलब है कि लंबे समय से वर्क फ्रॉम होम के चलते कई कर्मचारी अपने घरों से ही काम कर रहे थे, लेकिन अब कंपनी की सख्त कार्य नीति के बाद एक बार फिर से उन्हें ऑफिस की जगह पर ही रहना पड़ सकता है। है।

27,000 कर्मचारियों की छंटनी

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के कर्मचारियों के लिए साल 2023 मुश्किल भरा रहा है। वैश्विक मंदी के चलते कंपनी ने अपने खर्चों को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी (Amazon Layoffs 2023) कर चूका है. इस साल कंपनी ने कुल 27,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. इसके बाद मई 2023 में कंपनी ने नियमों को और सख्त करते हुए हफ्ते में तीन दिन ऑफिस का काम जरूरी कर दिया है. ऐसे में इस आदेश का अमेरिका के सिएटल में बड़े पैमाने पर कंपनी के कर्मचारियों ने विरोध किया. इसके बाद भी Amazon ने अपने फैसले में कोई बदलाव नहीं किया है. गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने फिलहाल इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related