Share Market Opening: मजबूत शुरुआत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों की उछाल

बिज़नेसShare Market Opening: मजबूत शुरुआत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 300...

Date:

Share Market Opening: आज गुरुवार को बाजार तेजी के साथ खुला है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 355.75 अंकों की बढ़त के साथ 65,789.05 अंकों पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 106.75 अंकों की मजबूती के साथ 19,550.75 अंकों पर कारोबार कर रहा है। घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन हरियाली दिखाई दे रही है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी दिखाई दी है। गुरुवार को बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 355.75 अंकों की बढ़त और निफ्टी में 106.75 की मजबूती आई है।

प्री-ओपनिंग में बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखी गई है। सेंसेक्स 164.94 अंकों की तेजी के साथ 65,598.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 19537.10 पर कारोबार कर रहा है।

आज कैसा रहेगा बाजार

ग्लोबल बाजार(global market) से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार(Indian Share Market) की मजबूत शुरुआत हुई है। सुबह 8 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 19518 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related