Ratnaveer IPO: Ratnaveer Precision का IPO खुला, निवेश से पहले जाने डिटेल्स

बिज़नेसRatnaveer IPO: Ratnaveer Precision का IPO खुला, निवेश से पहले जाने डिटेल्स

Date:

Ratnaveer Precision IPO: Ratnaveer Precision का IPO आज खुल गया है। रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड एक स्टेनलेस स्टील (“एसएस”) प्रोडक्ट मेन्युफेक्चर कंपनी है। जो तैयार शीट, वॉशर, सौर छत हुक, पाइप और ट्यूब उत्पादन बनाती है।
रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ 6 सितंबर 2023 तक बोली के लिए खुला रहेगा।

इंजीनियरिंग कंपनी ने आईपीओ का प्राइज वेल्यू 93 से 98 रुपए प्रति इक्विटी शेयर रखा है। कंपनी ने इस इश्यू के जरिये 165.03 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। बुक बिल्ड इश्यू बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। कंपनी के शेयर गैर-सूचीबद्ध शेयर बाजार में कारोबार कर रहे हैं। बाजार पर नजर रखने वालों की माने तो रत्नावीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में 50 रुपए प्रीमियम पर मिल रहे हैं।

रत्नवीर आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

बोली के पहले दिन सुबह 11:20 बजे बुक बिल्ड इश्यू को 1.21 गुना सब्सक्राइब किया है। जबकि इसके रिटेल हिस्से को 1.92 गुना सब्सक्राइब किया गया। एनआईआई श्रेणी में कंपनी के आईपीओ को 1.15 गुना सब्स्क्राइब किया है।

रत्नवीर आईपीओ Lot size?

रत्नवीर आईपीओ के लॉट साइज की बात करें तो बोली लगाने वाले लॉट में आवेदन कर सकेंगे। एक लॉट में कंपनी के 150 शेयर शामिल हैं। इसी के साथ शेयर आवंटन को अंतिम रूप देने की घोषणा 11 सितंबर 2023 को होने की उम्मीद है।

कब और कहां कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे?

कंपनी के शेयरों को एनएसई और बीएसई दोनों पर सूचीबद्ध करने की योजना है। इंजीनियरिंग कंपनी के शेयर 14 सितंबर, 2023 को बाजार में लिस्टेड होने की संभावना है।

क्या करती है कंपनी ?

रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड एक स्टेनलेस स्टील (“एसएस”) प्रोडक्ट मेन्युफेक्चर कंपनी है। ये कंपनी शीट, वॉशर, सौर छत हुक, पाइप और ट्यूब के उत्पादन करती है। कंपनी ऑटोमोटिव, विंड एनर्जी, सोलर पावर, आयल और गैस, पावर प्लांट, सैनिटेरी और पाइपलाइन, फार्मास्यूटिकल्स, बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन, उपकरण, ट्रांसपोटेशन, इलेक्ट्रिकल अप्लाइंस, किचन अप्लाइंस सहित अलग-अलग इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले स्टेनलेस स्टील-आधारित उत्पाद बनाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...