Aeroflex IPO subscription: एयरोफ्लेक्स के IPO को निवेशकों से बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। बीएसई के रिकार्ड के मुताबिक सुबह 11.35 बजे तक आईपीओ में पेश किए 2.32 करोड़ शेयरों के मुकाबले 2.33 शेयरों के लिए बोलियां आ गई थी। Aeroflex IPO निवेशकों के लिए 24 अगस्त तक खुला रहेगा। Aeroflex IPO का प्राइस बैंड 102 रुपये से लेकर 108 रुपए तय किया है।
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का IPO पूरा भर गया। इस IPO का लॉट साइज 4,550 शेयरों का है।
शेयर बाजार में आज मंगलवार को खुले एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज(Aeroflex Industries) के IPO को निवेशकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। IPO खुलने के 1.5 घंटे में 101 प्रतिशत तक चुका है। बीएसई रिकार्ड के अनुसार सुबह 11:35 बजे तक IPO में पेश किए 2.32 करोड़ शेयरों के मुकाबले 2.33 शेयरों के लिए बोलियां आ गईं थी। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रखे हिस्से को 1.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल निवेशकों के लिए रखे कोटे को 1.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। IPO में क्यूआईबी 50 प्रतिशत से अधिक शेयर रिजर्व किए हैं। एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत रिजर्व है। एयरोफ्लेक्स IPO के लिए आम निवेशक 22 अगस्त से लेकर 24 अगस्त, 2023 तक बोली लगा सकेंगे। IPO प्राइस बैंड 102 रुपए से लेकर 108 रुपए निर्धारित है। IPO का लॉट 4,550 शेयरों का होगा। किसी भी निवेशकों को बोली लगाने के लिए एक लॉट के लिए आवेदन करना है। कोई निवेशक अधिकतम 35 लॉट्स के लिए आवेदन कर सकेंगे।
एयरोफ्लेक्स IPO के इश्यू साइज?
IPO का इश्यू साइज 351 करोड़ रुपए है। इस IPO में 162 करोड़ रुपए का फ्रैश इश्यू और 1.75 करोड़ शेयरों का ओएफएस शामिल है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि फ्रैश इश्यू का उपयोग कर्ज को चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। एयरोफ्लेक्स की मैटेलिक फ्लेक्सिबल फ्लो सॉल्यूशन प्रोडक्ड्स बनाने का काम करती है। कंपनी की घरेलू बाजार में पकड़ अच्छी है। कंपनी के पास आईओसीएल, बीपीसीएल और ओएनजीसी और टाटा स्टील, एचएएल जैसी बड़ी कंपनियां हैं।

