Upcoming IPO: अगस्त में ये 10 कंपनी लेकर आ रही अपना IPO, निवेशकों की बंपर कमाई

न्यूज़Upcoming IPO: अगस्त में ये 10 कंपनी लेकर आ रही अपना IPO,...

Date:

Upcoming IPO in August: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अगस्त 2023 का महीना बंपर कमाई वाला साबित हो सकता है। अगस्त महीने में 8 से 10 कंपनियां IPO लाने की तैयारी में हैं। IPO संबंधी मांग मजबूत सेकंडरी बाजार के साथ प्राइमरी बाजार का मूड बेहतर होने के बाद बढ़ गई है। अगर IPO में निवेश कर रुपया कमाना चाहते हैं तो ये महीना अच्छा है। अगस्त के महीने में 8 से 10 कंपनियों के IPO बाजार में आने की तैयारी कर रहे हैं। IPO में निवेश करके पर बंपर कमाई हो सकती है। इनवेस्टमेंट बैंकरों के अनुसार, जुलाई में चार छोटे Initial Public Offerings (IPO) आने के बाद अब अगस्त 2023 में बाजार से ₹8,000 करोड़ जुटाने के लिए 8-10 कंपनी अपने IPO लाने के लिए लाइन में हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने अगस्त में ज्यूपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स, बालाजी स्पेशलिटी केमिकल्स, TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, इनोवा कैपटैब, यात्रा ऑनलाइन, ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज और विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया जैसी बड़ी कंपनियां पहला IPO लेकर आने की तैयारी कर रही हैं।

अहमदाबाद स्थित फार्मास्युटिकल फर्म कॉनकॉर्ड बायोटेक का ₹1,551 करोड़ का IPO कल शुक्रवार को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए बाजार में आ गया है। जबकि ₹1,025 करोड़ का मुंबई स्थित गैर-बैंकिंग फाइनैंस कंपनी SBFC फाइनैंस IPO बुधवार को खुल चुका है।

इस महीने इन कंपनियों के IPO बाजार में आने की तैयारी

इस महीने इनोवा कैपटैब, ज्यूपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स, यात्रा, TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स, बालाजी स्पेशलिटी केमिकल्स, विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज कंपनियों के आईपीओ बाजार में आने की तैयारी में हैं। बैंकरों के मुताबिक, मजबूत सेकंडरी बाजार के साथ प्राइमरी बाजार का मूड बेहतर है। जानकारों का कहना है कि ब्याज दरों और महंगाई में अनिश्चितता का दौर शांत होने से मजबूत सेकंडरी बाजार के साथ पिछले दो-तीन महीनों में IPO की मांग बढ़ी है। लेकिन अब यूनिक बिजनेस वाले अच्छे मूल्यांकन पर बेची जाने वाले गिनी चुनी कंपनियों को अच्छी मांग मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related