IPO: बाजार में Vinsys IT Services IPO की धूम, 4 अगस्त तक लगाए बोली

बिज़नेसIPO: बाजार में Vinsys IT Services IPO की धूम, 4 अगस्त तक...

Date:

Vinsys IT Services Limited का आईपीओ 1 अगस्त को खुला। जो खुलने के कुछ घंटों के अंदर पूरा सब्सक्राइब हो गया। आईटी कंपनी विन्सिस आईटी सर्विसेज इंडिया (Vinsys IT Services Limited) के IPO ने शेयर बाजार में खुलते ही धूम मचा दी है। कंपनी का IPO 1 अगस्त को खुला और कुछ घंटों के भीतर ही यह पूरा सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा, जीएमपी(Grey Market Premium, GMP) में इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

100 फीसदी से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला

Vinsys IT Services Limited India IPO के निवेशक 4 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं। Vinsys IT Services Limited के IPO को ओपनिंग के दिन 100 फीसदी से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार की शाम 4 बजे तक कंपनी का आईपीओ 2.06 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। बता दें रिटेल सेक्शन में आईपीओ को 3.91 सब्सक्राइब किया जा चुका था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटगरी में 0.01 गुना और एनआईआई के लिए आरक्षित हिस्‍सा 0.47 गुना भरा जा चुका था।

Vinsys IT Services IPO प्राइस बैंड

विन्सिस आईटी सर्विसेज इंडिया IPO का price band 121 रुपए से 128 रुपए Per share तय है। इसके अलावा, IPO के लिए कंपनी ने 1000 शेयरों का lot size बनाया है। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को upper price band के हिसाब से निवेशकों को 128,000 रुपए का investment करना है।

Vinsys IT Services IPO size

कंपनी का लक्ष्य नए शेयर जारी करके 49.84 करोड़ रुपये जुटाने का है। Vinsys IT Services IPO allotment की अंतिम रूप 9 अगस्त 2023 को मिलने की संभावना है।
Vinsys IT Services Limited IPO registrar
Link Intime India Private Ltd को SME IPO का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। इश्यू से जुटाई राशि का इस्‍तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। Vinsys IT Services के शेयर NSE एसएमई पर लिस्ट होंगे। एनएसई एसएमई एक्सचेंज पर लिस्टिंग के लिए बुक बिल्ड इश्यू प्रस्तावित है। Q4FY23 में Company की कुल संपत्ति 72.93 करोड़ रुपए रही है। जो पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की same quarterमें 34.93 करोड़ रुपए है। जनवरी 2023 से मार्च 2023 तिमाही में Company का राजस्व 96.32 करोड़ रुपए था। जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 32.02 करोड़ रुपये था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related