IPO News: IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए खुशखबरी, आज से खुला HMA एग्रो आईपीओ

बिज़नेसIPO News: IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए खुशखबरी, आज...

Date:

IPO News: IPO का इंतजार करने वाले निवेशकों के लिए खुशखबरी है। आज से एचएमए एग्रो का आईपीओ आम निवेशकों के लिए खुल गया है। एचएमए एग्रों के आईपीओ का प्राइस बैंड 555 से लेकर 585 रुपए प्रति शेयर रखा है। आईपीओ आने बाद कंपनी प्रमोटर की हिस्सेदारी 100 फीसद से घटकर 84 फीसद रह जाएगी। आज से आम निवेशकों के लिए खुला एचएमए एग्रो का आईपीओ 30 जून तक खुलेगा।

शेयर बाजार में आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए खुशखबरी है। आज मंगलवार से एचएमए एग्रो कंपनी का पब्लिक इश्यू खुल गया है। एचएमए एग्रो का आईपीओ 30 जून तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। एचएमए एग्रो के शेयर का प्राइस बैंड 555-585 रुपए रखा गया है। आईपीओ का लॉट साइज 25 शेयर का है। प्राइस के ऊपर बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम 14,625 रुपए का निवेश करना होगा।

HMA Agro IPO का साइज 480 करोड़ रुपए का है। जिसमें 150 करोड़ रुपए का fresh issue और 330 करोड़ रुपए का OFS ईश्यू शामिल है। HMA एग्रो कंपनी के प्रमोटर शेयर बेच रहे हैं। कंपनी IPO से मिलने वाले 135 करोड़ रुपए का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। आईपीओ के बाद कंपनी प्रमोटर की हिस्सेदारी घटकर 84 फीसद रह जाएगी।

एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज भारत की बड़ी भैंस मीट की निर्यातक कंपनी है। कंपनी भारत द्वारा निर्यात किए जाने वाले फ्रोजन मीट में 10 फीसद से अधिक की साझीदार है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की खुद पैकेजिंग करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री ब्लैक गोल्ड, कामिल और एचएमए नाम से होती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स 40 से अधिक देशों में निर्यात होते हैं। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2021-22 में 3,083.2 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी को 117,6 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...