Petrol Diesel Price Today: पाकिस्तान में 30 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जानिए आज अपने शहर का हाल

बिज़नेसPetrol Diesel Price Today: पाकिस्तान में 30 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल डीजल,...

Date:

मेरठ। पेट्रोल डीजल की नई कीमतें हर रोज सुबह छह बजे तेल कंपनियां बदलती हैं। जिसके बाद पूरे देश में इनकी कीमतें पेट्रोल पंपो पर लागू होती हैं। आज पेट्रोल डीजल के दाम में सुबह तेल कंपनियों ने बदलाव किया। लेकिन इन नई दरों में ना तो किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी की गई और ना कमी की गई। यानी आज भी पेट्रोल डीजल का भाव स्थिर हैं। मेरठ में कल के भाव पर ही पेट्रोल डीजल बिक रहा है। यानी आज भी लोगों को पेट्रोल डीजल के दाम में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं मिली है। जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पेट्रोल 30 रूपये महंगा हो गया है।

Also Read : CNG Price Today :सीएनजी के दामों में फिर वृद्धि, पेट्रोल डीजल पर आज भी राहत

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 179.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 174.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं भारत में आज शुक्रवार को 27 मई को वाहन ईंधन यानी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गत 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ था। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार 27 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। सुबह छह बजे से ही वाहन ईंधन की नई दरें लागू हो गई। इसी के साथ दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है। वहीं उप्र में पेट्रोल डीजल के दाम की बात करें तो शहरों में अलग-अलग दामों पर बिक रहा है।  

आगरा में पेट्रोल की कीमत 96.51 रुपये और डीजल का दाम 89.67 रुपये प्रति लीटर है। जबकि लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल का दाम 96.86 रुपये और डीजल की कीमत 90.04 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल का दाम 89.75 रुपये प्रति लीटर है। 

Also Read : ऐसे करें शुरू पेट्रोल पंप का बिजनेस

नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल  90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मेरठ में पेट्रोल का दाम 96.23 रुपये और डीजल की कीमत 89.41 रुपये प्रति लीटर है। मथुरा में पेट्रोल 96.35 रुपये और डीजल का भाव 89.51 रुपये प्रति लीटर है। 
कानपुर में पेट्रोल 96.48 रुपये बिक रहा है और डीजल का दाम 89.66 रुपये प्रति लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 96.51 रुपये और डीजल का दाम 89.71 रुपये प्रति लीटर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...