लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भाजपा सरकार मेेहरबान हो गई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के शहर इटावा को केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट योजना में शामिल किया है। बता दें केद्र सरकार की स्मार्ट सिटी मिशन के अंतगर्त मिशन टू मूवमेंट के अंतर्गत प्रदेश के जिन स्थानीय निकायों को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शामिल किया है। उनमें इटावा शहर का नाम भी शामिल है।
Also Read : UP Vidhan Sabha News : विधानसभा को सेल्फी पॉइंट समझने वाले दो पत्रकारों के कार्ड हुए रद्द
इटावा नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के अनुसार प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। जो कि नगर पालिका को प्राप्त हो गया है। इसके अनुसार इटावा को योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। बता दें नगर विकास विभाग की अमृत योजना के तहत इटावा को पहले ही शामिल किया जा चुका है।
वहीं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शहर के अंतगर्त इटावा की नगर पालिका को इसकी रूपरेखा बनाकर शासन को भेजने के लिए कहा गया है। यह भी कहा है कि जो कार्य होने हैं उसके बारे में कार्य योजना तैयार कर तुरंत भेजी जाए। इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शहर इटावा और सैफई का सिटी प्रोजेक्ट शहर विकास तहत कायाकल्प किया जाएगा। इससे वहां रहने वाले नागरिक सुविधाओं में इजाफा होगा।
Also Read : Jayant Is Necessary For SP: मुलायम की बेटे अखिलेश को सीख, पश्चिम में सपा के लिए जयंत हैं जरूरी
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तहत इटावा के नगर पालिका क्षेत्र में जनसामान्य के लिए सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इससे शहर के विकास के साथ ही उसका सुंदरीकरण भी होगा। इटावा के चौराहे विकसित होंगे और सार्वजनिक परिवहन व अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इटावा और सैफई में सुनिश्चित विद्युत आपूर्ति,पर्याप्त जलापूर्ति, सक्षम शहरी गतिशीलता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित सफाई के अलावा सार्वजनिक परिवहन, सक्षम आइटी कनेक्टिविटी,गरीबों के लिए किफायती आवास, सुशासन,डिजिटिलाइजेशन, स्वच्छ पर्यावरण, ई-गवर्नेंस और नागरिक भागेदारी,बच्चों व वृद्ध नागरिकों की सुरक्षा, महिलाओं और स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे।

