Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज भी दी पेट्रोल डीजल की कीमत में राहत, जानिए क्या है भाव

बिज़नेसPetrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज भी दी पेट्रोल डीजल की...

Date:

मेरठ। मेरठ सहित देश के महानगरों में आज तेल कंपनियों ने वाहन मालिकों को राहत प्रदान की है। आज लगातार 43 वें दिन पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि देश भर में गत 6 अप्रैल से पेट्रोल डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई हैं। जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ताजा अपडेट के अनुसार आज मेरठ में पेट्रोल की कीमत 105.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 96.61 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

Read also: Petrol-Diesel Crisis: यूपी में गहरा रहा पेट्रोल का संकट, कंपनियों ने खड़े किए हाथ

राजधानी दिल्ली में कीमतों की बात करें तो पेट्रोल का दाम 105.41 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में आज गुरुवार को पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

डीजल इस समय दिल्ली में 96.67 रुपये प्रति लीटर पर है। जबकि मुंबई में डीजल का दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल की कीमत 99.83 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल का दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि देश में गत 22 मार्च के बाद से 6 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल पर अब तक 10 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की जा चुकी है। जबकि गत 7 अप्रैल से अब तक पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर बना हुआ है।

Read also: पेट्रोल की कीमत आज 98 रुपये के पार,डीजल के दाम भी आसमान पर

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल के भाव की बात करें तो भोपाल में एक लीटर पेट्रोल का दाम 118.07 रुपये है। जबकि डीजल का भाव 101.09 प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत  118.26  रुपये है। डीजल की कीमत 101.29 प्रति लीटर बिक रहा है। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत  118.03 रुपये है जबकि डीजल का दाम 100.92 प्रति लीटर है। पटना में एक लीटर पेट्रोल का दाम 116.23 रुपये है।

जबकि डीजल का दाम 101.06 प्रति लीटर है। जबकि लखनऊ  में एक लीटर पेट्रोल की कीमत इस समय 105.25 रुपये है जबकि डीजल का दाम 96.83 प्रति लीटर है। उप्र के नोएडा  में एक लीटर पेट्रोल का दाम 105.47 रुपये है। नोएडा में  डीजल की कीमत 97.03 रुपये प्रति लीटर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिशा सालियान केस में CBI FIR के बाद नीरज बबलू का दावा- सुशांत की मौत का सच भी आएगा सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा...