ऐसे करें शुरू पेट्रोल पंप का बिजनेस

बिज़नेसऐसे करें शुरू पेट्रोल पंप का बिजनेस

Date:

व्यापार;- आज के समय मे हर कोई चाहता है कि वह अपना बिजनेस शुरू करें और बेहतरीन लाभ कमाए वही अगर हम बात पेट्रोल पंप के बिजनेस की करें तो यह एक ऐसा बिजनेस है जो अपने इंवेस्टिगेटिंग पार्टनर को दमदार लाभ देता है। वही अगर आप सोचते हैं कि आप पेट्रोल पंप खोल ले और इसका बिजनेस कर बेहतरीन लाभ कमाए तो इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी।  
क्योंकि कई प्राइवेट कम्पनियां ऐसी है जो पेट्रोल पंप खोलने के लिए आसानी से लाइसेंस जारी करती है। भारत मे BPCL, HPCL, IOCI और रिलायंस ऐसी कम्पनी है जो पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस मुहैया करवाती है।

जाने कौन कर सकता है अप्लाई:- 

पेट्रोल पंप खोलने के लिए किसी भी व्यक्ति को सबसे पहले लाइसेंस लेना पड़ता है। लाइसेंस लेने के लिए आपको कम से कम 21 वर्ष की उम्र का होना चाहिए। इसके अलावा आपको भारत का नागरिक होने चाहिए। वही NRI के परिदृश्य में आपको भारत मे 182 दिन रहना आवश्यक है। इसके अलावा अगर हम शिक्षा की बात करें तो आप ग्रामीण क्षेत्रों में अगर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपको 10 वीं या 12 वीं तक पढ़े लिखे होना चाहिए। वही अगर आप शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपको ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

जाने कितने रुपये से शुरू होगा पेट्रोल पंप का व्यापार:- 

अगर हम पेट्रोल पंप के व्यापार को शुरू करने की बात करें तो इसके लिए आपके पास करीब 15 लाख रुपये होने चाहिए। यानी व्यापार आरम्भ करने के लिए आपके पास 15 लाख इंवेसमेन्ट करने के लिए होने चाहिए। यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है। वही अगर आप शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपके पास 35 लाख रुपए होने चाहिए। पेट्रोल पंप के व्यापार में आप 1 करोंड तक पैसा लगा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related