बाजार:- पब्लिक प्रोविडेंट फंड इस समय का सबसे लोकप्रिय फंड है। भारतीय इसे सबसे विश्वशनीय सेविंग का तरीका मानते हैं और अपना धन इसमे लम्बे समय के लिए लगाते हैं क्योंकि यह एक ऐसा फंड है जो स्थाई आकर्षक रिटर्न की गारंटी देता है। वही अगर कोई इन्वेस्टर इन फंड में नियमित तौर पर अपना पैसा इंवेसमेन्ट करता है तो कुछ समय मे वह मालामाल हो जाता है। क्योंकि इसमें जोखिम नहीं रहता है और यह सरकार के स्पोर्ट से चलता है।
जानकारी के लिए बता दें पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक ऐसा फंड है जो बिना टैक्स के चलता है। इसमे निवेशक कम से कम 500 रुपये से इंवेसमेन्ट स्टार्ट कर सकते हैं। वही अधिक निवेश की राशि 1.5 लाख हो सकती है। यह अपने निवेशकों को 7.1 फीसदी का ब्याज देती है। जो बैंक में एफडी करवाने से काफी बेहतर ऑप्शन है।
वही इसमे निवेशकों तकरीबन 15 साल तक के लिए अपना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। वही अगर व्यक्ति को 15 साल के आखिर में पैसों की आवश्यकता पड़ती है तो वह इसे आगे भी बढ़ा सकता है। वही अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में प्रतिदिन 33 रुपये निवेश करते हैं तो यह एक माह में 1000 हजार हो जाएगा। अर्थात आप पूरे साल में 12 हजार से कुछ कम का निवेश कर रहे हैं। अगर आप 25 से 60 वर्ष तक यह करते हैं तो आपको 18.14 लाख रुपये मिलेंगे।

