Canada: कनाडा में बन रहा मणिपुर चरमपंथियों और खालिस्तानियों का गठजोड़? कुकी नेता का वीडियो वायरल

इंटरनेशनलCanada: कनाडा में बन रहा मणिपुर चरमपंथियों और खालिस्तानियों का गठजोड़? कुकी...

Date:

Canada: कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियां भारत के लिए चिंता का कारण बनी हैं। अब एक और खबर सामने आ रही है। जिससे भारत की चिंता कई गुना कर दी है। दरअसल कनाडा में मणिपुर कुकी-जो जनजाति के लोगों का समूह और खालिस्तानियों के बीच गठजोड़ की जानकारी सामने आई हैं।
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की जिस गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी। उसी सरे स्थित गुरुद्वारे में कुकी-जो जनजाति के एक संगठन नॉर्थ अमेरिकन मणिपुर ट्राइबल एसोसिएशन (NAMTA) के नेता ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। हालांकि भारत और कनाडा के बीच विवाद बढ़ने के बाद उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है।

कुकी-जो जनजाति संगठन और खालिस्तानी आए साथ

NAMTA ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो सात अगस्त को पोस्ट किया था। वीडियो में मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि NAMTA के कनाडा प्रमुख लिएन गांगते ने दावा किया है कि ‘चार मई को एक भीड़ ने मणिपुर स्थित उनके घर पर हमला किया। उनके पिता को मारने की कोशिश की। वह 80 साल के हैं। भीड़ ने उनके घर को लूट लिया और उसमें आग लगा दी। उनके बड़े भाई और उनके परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई।’ गांगते ने आरोप लगाया कि ‘मणिपुर में तीन मई को हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 120 से अधिक कुकी लोग मारे गए हैं। 7000 घरों को लूटने के बाद आग लगा दी गई। सैंकड़ों चर्चों को जला दिया गया है और घाटी में 200 गांवों को तबाह कर दिया गया है।’

संगठन प्रमुख का भारत पर गंभीर आरोप

गांगते ने आरोप लगाया कि प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। मणिपुर पुलिस दंगाईयों को प्रोत्साहित कर रही है। घाटी से हमें (कुकी) भगा दिया है। गांगते ने मणिपुर में महिला और उसके बच्चे समेत रिश्तेदार को जिंदा जलाने की घटना का भी जिक्र किया। गांगते ने आरोप लगाया कि भारत में कोई भी अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है फिर चाहे वो मुस्लिम, सिख, ईसाई या कोई भी हो। गांगते ने कनाडा सरकार से भी इस मामले में मदद की गुहार लगाई।

खुफिया एजेंसियां की नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुकी जो जनजाति संगठन के लोगों और खालिस्तानियों के बीच गुरुद्वारे में एक बैठक हुई। भारतीय खुफिया एजेंसियां NAMTA और खालिस्तानियों के संभावित गठजोड़ पर निगाह रखे हैं। मणिपुर सरकार ने इस वीडियो पर चिंता जाहिर की और कहा है कि वह इस पर निगाह रख रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...