Asian Games 2023: शूटिंग में मिला एक और पदक, भारत की झोली में अब तक 24 मेडल

स्पोर्ट्सAsian Games 2023: शूटिंग में मिला एक और पदक, भारत की झोली...

Date:

Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। चार दिन में भारत की झोली में 22 मेडल आ गए हैं। आज पांचवें दिन कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। शूटिंग और घुड़सवारी में भारत को स्वर्ण पदक मिला है। आज इन्हीं दो खेलों में पदक की उम्मीद सबसे अधिक है। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन और चौथे दिन आठ पदक मिले हैं। भारत ने इन पदकों में अब तक छह स्वर्ण पदक, आठ रजत पदक, 10 कांस्य पदक हासिल किए हैं।

बेकहम करीबी मैच में हार गए

डेविड बेकहम पुरुष स्प्रिंट क्वार्टर फाइनल में जापान के काइया ओटा से हार गए हैं। दौड़ में एक बार गिरने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, दूसरी दौड़ में उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया और आगे निकल गए। लेकिन वह थोड़ा जल्दी कर गए। अंत में ओटा ने कम अंतर (0.046 सेकेंड) से जीत हासिल की।

टेबल टेनिस में भारत हारा

मनिका बत्रा और साथियान राउंड-16 के मुकाबले में सिंगापुर के क्लेरेंस च्यू और झेंग जियान से हार गए। भारतीय टीम 2-0 से आगे थी। क्वार्टरफाइनल की ओर बढ़ती दिख रही थी। लेकिन सिंगापुर के खिलाड़ियों ने अंत में दमदार वापसी करते हुए मुकाबला 13-11, 12-10, 11-3 से अपने नाम कर लिया। मिश्रित युगल में, हरमीत देसाई और श्रीजा अकुला राउंड 16 में थाईलैंड के फाकपूम एस और ओरावन पी से हार गए।

पुरुष टीम ने जीता सोना

सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा और शिव नरवाल की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने चीन को एक अंक से हराया। भारत ने 1734 (स्वर्ण), चीन ने 1733 (रजत) और वियतनाम ने 1730 (कांस्य) मिला है। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में भारत के दो खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं। शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की।

बैडमिंटन में भारत की दमदार जीत

बैडमिंटन में भारत ने पहले मैच में मंगोलिया को 3-0 से हराया है। भारत के लिए तीनों महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पीवी सिंधु ने 21-2, 21-3 से जीत दर्ज की। अश्मिता चालिहा ने 21-2, 21-3 से जीत हासिल की। वहीं अनुपमा उपाध्याय ने 21-0, 21-2 से जीत दर्ज की है। क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना थाईलैंड से होगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related