Asia Cup: दिल्ली में चुनी जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम! चयन समिति बैठक में भाग लेंगे रोहित शर्मा

इंटरनेशनलAsia Cup: दिल्ली में चुनी जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम! चयन समिति बैठक...

Date:

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए दिल्ली में चयन समिति की बैठक होगी। जिसमें रोहित शर्मा भी भाग लेंगे। एशिया कप के लिए दिल्ली में होने वाली बैठक में भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। टीम चयन में देरी का कारण खिलाड़ियों की उपलब्धता है। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी घायल हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं।

अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति बैठक दिल्ली में आगामी सोमवार (21 अगस्त) को होगी। हालांकि प्रमुख खिलाड़ियों की चोट की चिंताओं के बीच भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक एशिया कप और विश्व कप के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। जबकि पाकिस्तान, नेपाल व बांग्लादेश ने पहले से टीम का ऐलान कर दिया। england और australia ने World Cup के लिए अस्थायी टीम घोषणा कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, चयन समिति बैठक में कप्तान रोहित शर्मा भी भाग लेंगे। टीम इंडिया के चयन में देरी का मुख्य कारण खिलाड़ियों की उपलब्धता है।
भारतीय टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को चोट लगीं है। जिसके कारण उन्हें एक्शन से बाहर रहना पड़ा है। राहुल ने हाल में बल्लेबाजी शुरू की और वह वापसी के लिए तैयार है। देखना है कि टीम में राहुल का चयन होता है या नहीं। वहीं श्रेयस की फिटनेस पर संशय बरकरार है। अय्यर ने Bating Practice किया है।

बुमराह ने की आयरलैंड में वापसी

बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में वापसी की है। वो सीरीज में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बुमराह ने पहले टी20 में शानदार गेंदबाजी कर दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। बुमराह ने फिटनेस का प्रमाण दिया है।

भारत का पहला मैच प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से

बीसीसीआई सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू होगा। एशिया कप के लिए पाकिस्तान में चार मैच और श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला दो सितंबर 2023 को पाकिस्तान से है। भारत ग्रुप ए में शामिल है। उसके साथ पाकिस्तान और नेपाल है। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 राउंड में पहुंचेंगी। जहां से दो टीमें सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...