ICC World Cup 2023: World Cup मैच के टिकट कब से खरीदें जाने डिटेल, भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट मिलेगा यहां

इंटरनेशनलICC World Cup 2023: World Cup मैच के टिकट कब से खरीदें...

Date:

ICC World Cup 2023 Tickets Sale: ICC World Cup 2023 के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। अहमदाबाद, हैदराबाद, दिल्ली, धर्मशाला, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, मुंबई और कोलकाता में ICC World Cup 2023 के मुकाबले होंगे। ICC World Cup 2023 के मुकाबले से पहले हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।

भारत में पांच अक्तूबर से ICC World Cup 2023 का आयोजन होने जा रहा है। ICC ने पहले से जारी शेड्यूल में बदलाव करते हुए नया कार्यक्रम जारी किया। ICC World Cup 2023 के नौ मैचों की तारीखों में बदलाव हुआ है। बीसीसीआई और आईसीसी ने मिलकर नए शेड्यूल के साथ टिकट बिक्री की तारीखों का ऐलान किया है। क्रिकेट के शौकीन लंबे समय से टिकट खरीदने के इंतजार में हैं। भारत के मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट की जानकारी भी आज सार्वजनिक कर दी है।

ICC ने बताया कि टिकटों की बिक्री आगामी 25 अगस्त से शुरू होगी। World Cup 2023 का पहला मैच पांच अक्तूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के मैचों के लिए step by step तरीके से टिकट जारी किए जाएंगे। 25 अगस्त से भारत को छोड़कर अन्य टीमों के मैच और अभ्यास मैच के टिकट मिलने शुरू होंगे। इसका मतलब कि भारत को छोड़कर नौ टीमों – ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नीदरलैंड के मैचों के टिकट 25 अगस्त बुक किए जा सकते हैं।

भारत के अभ्यास मैचों के टिकट 30 अगस्त 2023 से खरीदे जा सकेंगे। भारत के मुख्य टिकट 31 अगस्त 2023 से उपलब्ध होंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट तीन सितंबर से मिलेंगे।

विश्व कप में टिकट मिलने की तारीख

कब से मिलेंगे टिकट ————————-मैच
25 अगस्त ——————————-non-India practice match और सभी गैर-भारत मुख्य मैच
30 अगस्त ——————————-भारत के Guwahati and Thiruvananthapuram में अभ्यास मैच
31 अगस्त ——————————-india vs australia , चेन्नई
31 अगस्त ——————————-India vs Afghanistan, दिल्ली
एक सितंबर ——————————-india vs new zealand, धर्मशाला
एक सितंबर ——————————-india vs england, लखनऊ
एक सितंबर ——————————-india vs Srilanka, मुंबई
दो सितंबर ——————————–india vs new zealand , बेंगलुरु
दो सितंबर ——————————–India vs South Africa, कोलकाता
तीन सितंबर ——————————India vs Pakistan , अहमदाबाद
15 सितंबर ——————————semifinal (मुंबई और कोलकाता में)
15 सितंबर ——————————Final, अहमदाबाद

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related