No Confidence motion PM Modi Speech: भारत सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि हो सकता है ‘इंडिया’ से कोई फोन आया हो। कांग्रेस बार-बार उनका अपमान करती है। चुनावों के नाम पर उन्हें अस्थाई रूप से उन्हें हटा देते हैं। हम Adhir Babu के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ संसद में लाए अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने आज जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को आड़े हाथों लिया। पीएम ने कहा, अधीर बाबू को पता है गुड़ का गोबर कैसे करना है, ये इसमें माहिर हैं।
सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता का नाम बोलने की सूची में नहीं
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा, सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता का नाम बोलने की सूची में नहीं था। 1999 में वाजपेयी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। तब शरद पवार साहब ने उसका नेतृत्व किया था। 2003 में अटलजी की सरकार थी उस दौरान सोनिया जी ने लीड ली। अविश्वास प्रस्ताव रखा। 2018 में खरगे थे। उन्होंने इस प्रक्रिया को बढ़ाया। अधीर बाबू को उनकी पार्टी ने बोलने का मौका भी नहीं दिया। ये तो कल अमित भाई ने कहा, अच्छा नहीं लग रहा है। आपकी उदारता थी कि समय समाप्त हो गया था। उन्हें मौका दिया, लेकिन अधीर बाबू ने गुड़ का गोबर कर दिया। गुड़ का गोबर कैसे करना है अधीर बाबू उसमें माहिर हैं। PM Modi ने कहा कि अधीर बाबू के प्रति हम पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, पता नहीं हो सकता है ‘इंडिया’ से कोई फोन आया हो। कांग्रेस उनका बार-बार अपमान करती है। कभी चुनावों के नाम पर उन्हें अस्थाई रूप से हटा देते हैं।
पीएम मोदी की तुलना नीरव मोदी से की
अधीर रंजन चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी की तुलना नीरव मोदी से की थी। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी हजारों करोड़ लूटकर चला गया। लेकिन देश में पीएम नरेंद्र मोदी अब नीरव मोदी बन गए हैं। इसके साथ उन्होंने अधीर रंजन चौधरी ने कहा अविश्वास प्रस्ताव की ताकत ये है कि पीएम मोदी को आज संसद में आना पड़ा है। हम में किसी ने अविश्वास प्रस्ताव के बारे में नहीं सोचा था। हम ये चाहते हैं कि पीएम मोदी संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखें। हम किसी और भाजपा सदस्य को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री को बुलाना चाहते थे।
अधीर रंजन के बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई
इसके बाद अधीर रंजन के बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई और कहा आप इस तरह पीएम के बारे में नहीं बोल सकते हैं। विपक्ष के नेता अधीर रंजन, अमित शाह से बोले कि आपको इतना गुस्सा क्यों आता है पीएम मोदी तो गुस्सा नहीं करते। हालांकि महाभारत में चीरहरण को लेकर दिए गए बयान के बाद संसद में जोरदार हंगामा हुआ।
पीएम मोदी सौ बार प्रधानमंत्री बनें, हमें कुछ लेना देना नहीं
Adhir Ranjan ने कहा कि हम चाहते हैं कि PM Modi कुछ न कुछ बोले हैं। लेकिन वो Manipur पर क्यों चुप हैं। हमें बिल्कुल ये पसंद नहीं हैं। मणिपुर के दो सांसद हैं। उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया है। देश का मुखिया होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर हिंसा को लेकर लोगों के सामने मन की बात करनी चाहिए थी। क्या पीएम मोदी से ये मांग गलत थी। ये आम लोगों की मांग थी।

