ED Raid: विधायक गोपाल कांडा के घर और ऑफिस पर ED की रेड, रिकॉर्ड खंगाल रही ED टीम

नेशनलED Raid: विधायक गोपाल कांडा के घर और ऑफिस पर ED की...

Date:

ED Raid: हरियाणा के चर्चित विधायक गोपाल कांडा के ठिकानों पर आज ईडी टीम ने छापेमारी की है। ईडी की कई टीमें एक साथ विधायक गोपाल कांडा के ठिकानों पर सुबह पहुंचीं। इस दौरान ईडी की टीम ने गुरुग्राम स्थित विधायक गोपाल कांडा के घर और आफिस को सील कर दिया। ईडी की टीम विधायक के घर पर और आफिस में मिले सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है।

घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

हरियाणा के चर्चित विधायक गोपाल कांडा के ठिकानों पर आज ईडी टीम ने छापेमारी की है। बुधवार सुबह छह बजे से ईडी की टीम विधायक गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर और ऑफिस में रिकॉर्ड खंगाल रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच किसी को घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। विधायक के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

गोपाल कांडा सिरसा से विधायक

हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया गोपाल कांडा सिरसा से विधायक हैं। गोपाल कांडा हरियाणा की भाजपा और जजपा गठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं। उनके भाई गोविंद कांडा भारतीय जनता पार्टी में बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। गोपाल कांडा हाल में ही बहुचर्चित एयरहोस्टेस गीतिका खुदकुशी मामले में बरी हुए थे। एयर होस्टेस गीतिका खुदकुशी मामले में MLA गोपाल कांडा का नाम lots of headlines में रहा था।

View Post

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...