हम हिंदुस्तानी हैं तो होशियार हैं, चावल के दीवाने हैं। थाली में कुछ हो या ना हो…लेकिन चावल जरूर शामिल होता है. मैं विश्वास नहीं कर सकती कि कोई यह कह सकता है कि उन्हें बिरयानी, पुलाव या उबले हुए चावल बिल्कुल पसंद नहीं हैं…. अरे कोई ऐसा है? शायद ही कोई ऐसा हो, क्योंकि चावल एक ऐसी चीज है जिसको आज राजमा, कढ़ी या खिचड़ी या दाल के साथ खा सकते है .
इसलिए कहीं बाहर जाने का प्लान बनता है. तो लोग सोचते है कि बिरयानी बना कर ले जाते है लेकिन इसको बनाने में इतना समय लग जाता है कि खाने की इच्छा ही खत्म हो जाती है.
इसलिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसा पुलाव, जिसे बनाना तो आसान है लेकिन यकीन मानिए इसका स्वाद बिल्कुल बिरयानी को टक्कर देगा. तो देर किस बात की आइए जानते हैं पनीर पुलाव बनाने की टिप्स-
तरीका
- सबसे पहले चावल को धोकर भिगो दें. चावल को ज्यादा देर तक भिगोकर न रखें और अगर 1 घंटे से ज्यादा हो गया है तो पकाते समय कम पानी का इस्तेमाल करें.
- अब कुकर में नमक, पानी और चावल डालकर उबाल लें. पानी की मात्रा का भी ध्यान रखें और चावल उबालने के बाद पानी निकाल दें.
- इसी बीच इलायची, दालचीनी, काली मिर्च, लौंग को दरदरा कूट लें और पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- फिर गैस में धीमी आंच पर एक पैन रखें और उसमें घी डालकर गर्म करें. – जब घी गर्म हो जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े डालकर ब्राउन होने तक भून लें. जब पनीर के टुकड़े तल जाएं तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए.
- अब इस घी में प्याज, टमाटर जीरा और कुटी हुई काली मिर्च, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर हल्का सा भून लें. – भुने मसाले में लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर भूनें.
- अब इसमें मटर, चावल और सभी चीजें डालकर भून लें. ढककर लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
- मसाले में उबले चावल, तले हुए मटर, तले हुए पनीर के टुकड़े, नींबू का रस और नमक डालकर मिला लें और गैस बंद कर दें.
आपका पनीर पुलाव तैयार है, इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए. हरे धनिये से सजाकर रायते के साथ परोसें.
सामग्री
बासमती चावल – 2 कप
पनीर – 400 ग्राम
मटर – 1 कप
लहसुन-अदरक पेस्ट – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
बड़ी इलायची – 3
दालचीनी – ½ इंच
लौंग – 5
काली मिर्च – 8
हरा धनियां – 4 चम्मच
घी – 1 कप
स्वादानुसार – नमक
तेजपत्ता – 2
टमाटर – 1 (कटा हुआ)
प्याज – 1 (कटा हुआ)
नींबू – 1

