IND vs IRE series: आयरलैंड दौरे के लिए T20 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। जिसमें जसप्रीत बुमराह की 10 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया टी20 सीरीज में तीन मैच खेलेगी। ये टी 20 मुकाबले मलाहाइड में 18 से 23 अगस्त के बीच खेले जाएंगे।
बुमराह के अलावा कृष्णा की वापसी
जसप्रीत बुमराह ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर 2022 में खेला था। जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच था। इसके बाद से जसप्रीत बुमराह पिछले साल एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे। जसप्रीत बुमराह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से पीड़ित थे। हालांकि, पिछले काफी समय से जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे थे। जसप्रीत बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की टीम इंडिया में वापसी हुई है। कृष्णा ने भारत के लिए पिछला मैच अगस्त 2022 में खेला था। प्रसिद्ध कृष्णा कमर की चोट से जूझ रहे थे।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिस भारतीय Cricket team की की घोषणा हुई है। उसमें जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान शाामिल हैं।
west indies tour पर ये खिलाड़ी Indian cricekt team में होंगे शामिल
टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद होगा। 13 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी टी20 मैच होगा। इसके बाद टीम इंडिया आयरलैंड के लिए रवाना होगी। कहा जा रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली टीम के खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे पर आराम दिया जाएगा। यह फैसला एशिया कप और वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया गया है।
नियमित टी20 टीम के सदस्य आयरलैंड दौरे टी20 टीम का हिस्सा नहीं
भारत की नियमित टी20 टीम के सदस्य शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, युजवेन्द्र चहल,कुलदीप यादव, सिराज और मोहम्मद शमी आयरलैंड दौरे टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल आवेश खान, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और तिलक वर्मा को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को एक बार फिर India T20 Team में नहीं चुना है। रोहित और विराट 2022 T20 World Cup के बाद से india के लिए कोई T20 Match नहीं खेले हैं।
आयरलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज शेड्यूल
18 अगस्त: पहला T20 (मलाहाइड)
20 अगस्त: दूसरा T20 (मलाहाइड)
23 अगस्त: तीसरा T20 (मलाहाइड)

