इंग्लैंड दौरे के लिए चयनित प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्सइंग्लैंड दौरे के लिए चयनित प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना पॉजिटिव

Date:


इंग्लैंड दौरे के लिए चयनित प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे के लिए चयनित टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे. कोरोना से संक्रमित होने वाले वह केकेआर के चौथे खिलाड़ी हैं. इससे पहले वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर और टिम सीफर्ट भी संक्रमित हो चुके हैं.

बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा को एक दिन पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. प्रसिद्ध कृष्णा को स्टैंडबाय के तौर पर टीम में जगह मिली है. उनके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन, आवेश खान और अरजान नागवासवाला को भी स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर टीम में रखा गया है.

टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. वह 18-22 जून वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ ये मैच साउथैम्पटन में खेला जाएगा. इसके बाद 4 अगस्त से 14 सितंबर के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचो की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...