UP Accident News: ट्रक चालक ने पांच को रौंदा, UP Police के सिपाही सहित दो की मौत

न्यूज़UP Accident News: ट्रक चालक ने पांच को रौंदा, UP Police के...

Date:

भदोही। जिले के कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर में देर रात एक हादसे में ट्रक चालक ने पांच लोगों को रौंद दिया। जिसमें यूपी पुलिस के एक सिपाही सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी जांच की जा रही है कि हादसे के दौरान कहीं वो नशे में तो नहीं था। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 

ज्ञानपुर में देर रात एक हादसा करके भाग रहे ट्रक चालक ने पुलिस लाइन के बाहर पांच लोगों को रौंद दिया। इसमें पुलिसकर्मी सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ। जब लाइन के बाहर चाय पान की दुकान पर कुछ पुलिसकर्मी व अन्य लोग बैठे हुए थे। बेकाबू ट्रक ने सिपाही सहित पांच लोगों को कुचल दिया। मौके पर उपस्थित सिपाहियों ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Also read: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, भाई- बहन सहित चार की मौत

एसपी भदोही डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक हिरासत में लिया है। वह नशे में है या नहीं। इसके लिए उसका मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक भदोही और देवनाथपुर में हादसा कर भागा था। उसने भागने के प्रयास में ही इस हादसे को अंजाम दिया। घटना की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मृतक सिपाही के परिजन गाजीपुर से पहुंच रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...