नई दिल्ली। आज एलआईसी (LIC) यानी भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ( IPO) लॉच होने जा रहा है। सरकार ने एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंड 902 रुपये से लेकर 949 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। एलआईसी के पॉलिसी धारकों को इसमें 60 रुपये और एलआईसी कर्मचारियों को इसमें 45 रुपये की छूट दी जाएगी। यह आईपीओ इश्यू आज से खुलकर आगामी 9 मई 2022 तक खुला रहेगा।
एलआईसी आईपीओ को देश का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। इस आईपीओ के माध्यम से सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में 3.5 फीसदी की अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। इससे सरकार को 21,000 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। एलआईसी में सरकार ने फरवरी में पांच फीसदी हिस्सेदारी यानी 31.6 करोड़ रुपये के शेयर बेचने की योजना बना ली थी। इसके लिए सेबी में दस्तावेज जमा किए गए थे। सरकार के अनुसार एलआईसी आईपीओ सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे निवेश करने वालों को लंबी अवधि में लाभ होगा।
Also read: देश के कुल सूचीबद्ध शेयरों में से चार फीसदी शेयर हैं एलआईसी के पास

