Today Share market opening: आज बाजार में मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। आज शेयर बाजार की शुरूआत प्री-ओपनिंग में सपाट रही है। आज सुबह 9 बजे करीब, सेंसेक्स (Sensex) 93.65 अंकों की गिरावट के साथ 66,497.65 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। वहीं निफ्टी (Nifty) 45.85 की बढ़त के साथ 19,799 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच अगस्त के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार(Indian Share Market) शुरुआत मजबूती के साथ खुलने की संभावना थी। लेकिन सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। जबकि निफ्टी मजबूती के साथ खुला। सुबह करीब 7 बजे, गिफ्ट निफ्टी में 49 अंकों की बढ़त हुई। जिसके बाद वो 19,892 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
अमेरिकी बाजारों में तिमाही नतीजे
जबकि अमेरिकी बाजारों में तिमाही नतीजे के बाद बढ़त देखी गई है। डॉव जोन्स (Dow Jones), एसएंडपी 500 और NASDAQ कंपोजिट सूचकांक 0.2 प्रतिशत तक उछले हैं। मंगलवार को शुरुआती दौर में एशिया-प्रशांत बाजारों में तेजी आई। जिसमें टोपिक्स (Topix), निक्केई 225 (Nikkei 225), एसएंडपी 200 सूचकांकों में 0.6 प्रतिशत और कोस्पी (Kospi) तक बढ़त देखी गई है। कमोडिटी बाजार में, ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड कीमतें 0.6 प्रतिशत से बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल और 81 डॉलर बैरल तक पहुंच गई हैं।
आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
घरेलू बाजार में, आज अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY24) के नतीजों पर निवेशकों की पैनी नज़र है। आज जिन कंपनियों के नतीजे आएंगे उनमें KPR Mills, Inox-PVR, Escorts Kubota और Adani Total Gas जैसी कंपनियां हैं। जो कि आज 1 अगस्त को Q1FY24 के नतीजे जारी करेंगी।

