नई दिल्ली। दो दिन भारत बंद के बीच आज शेयर बाजार की मजबूती के साथ शुरूआत हुई है। बीएसई यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक आज सुबह 221.27 अंक की तेजी के खुला। 221.27 अंक की तेजी के साथ यह 57,814.76 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी आज सुबह हरे निशान के ऊपर रहकर कारोबार कर रहा है।
कारोबार के शुरूआत में सेंसेक्स 267 अंकों के लाभ के साथ 57,860 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी 50 के 45 स्टॉक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज निफ्टी ने सुबह 9 बजे ही 70 अंकों की बढ़त ली और ये 17292 के स्तर पर कारोबार करने लगा। निफ्टी के टॉप गेन में एसबीआई लाइफ, मारुति, अल्ट्राटेक,भारती एयरटेल, एचडीएफसी के स्टॉक रहे।

