Karnataka Election: येदियुरप्पा ने किया 140 सीट जीतने का दावा

पॉलिटिक्सKarnataka Election: येदियुरप्पा ने किया 140 सीट जीतने का दावा

Date:

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव इसी वर्ष होने है, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपनी चुनावी रथयात्रा पर निकल पड़े है और भाजपा सरकार दोबारा बहुमत से बनने के दावे भी कर रहे हैं. आज भाजपा की बेंगलुरु में आयोजित विशेष कार्यकारिणी की बैठक में 130-140 सीटें जीतने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की बात कही.

जनता सरकार के कामों से खुश

येदियुरप्पा ने दावा किया बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी, उसे सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस में तो मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान मचा हुआ है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार के कामों से जनता बहुत संतुष्ट है और भाजपा की सत्ता में दोबारा वापसी बिलकुल पक्की है. येदियुरप्पा ने कहा कि चुनाव के लिए आलाकमान से जो टीम भेजी गयी है वो बहुत अनुभवी है जो भाजपा को सत्ता लाने में मददगार होगी।

भाजपा में नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं

येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस में CM पद को लेकर मारामारी चल रही है लेकिन भाजपा में भ्रम की कोई स्थिति नहीं है, हालाँकि उन्होंने खुद की सीएम पद की दावेदारी पर कोई जवाब नहीं दिया। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि धन, बाहुबल और सांप्रदायिक राजनीति का सहारा लेकर सत्ता हासिल करने के कांग्रेस के दिन चले गए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में किसी को कोई आशंका नहीं है इसलिए सिर्फ कर्नाटक ही नहीं बाकी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को जीत हासिल होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...