Jharkhand में बोले अमित शाह- हेमंत बाबू जनता आपको हटाने जा रही है

पॉलिटिक्सJharkhand में बोले अमित शाह- हेमंत बाबू जनता आपको हटाने जा रही...

Date:

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा चुनावी चाणक्य अमित शाह ने आज झारखण्ड के देवघर में आयोजित विजय संकल्प रैली में JMM-कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली में उन्होंने कहा कि भारत में अगर कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो वो झारखण्ड में है। जनता सब जानती है, अमित शाह बोले, हेमंत बाबू चुनाव में आ जाओ, जनता आपको हटाने को तैयार बैठी है।

जनता मांगेगी हिसाब

रैली में आगे उन्होंने कहा कि मोदी जी ने झारखण्ड के एक बड़े हिस्से को उग्रवाद और नक्सलियों से त्रस्त इलाके को मुक्त करने का काम किया है। हमने झारखण्ड में विकास की राह बनाने और नक्सलवादियों से मुक्त करने का काम किया। हेमंत बाबू, संथाल परगना में आपने विकास का कोई काम नहीं किया केवल जनता को मूर्ख बनाने का काम किया। जनता अब आपको जान चुकी है और आप से हिसाब मांगती है। आदिवासी बेटियों की हत्या का जवाब आपसे मांगा जा रहा है।

साइबर क्राइम का हब बन गया है क्षेत्र

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल ये लोग कोई विकास का काम नहीं करना चाहते केवल वैगनों में भर कर रुपया आए इतना भ्रष्टाचार करना चाहते हैं। ये क्षेत्र साइबर क्राइम का हब बन गया है। यहां बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाकर बड़े-बड़े अपराध हो रहे हैं। भारत सरकार ने साइबर क्राइम से लड़ने के लिए जितनी भी मदद देनी चाही लेकिन हेमंत बाबू किसी पर आगे नहीं बढ़े। अब चुनाव आ रहे हैं तो जनता खुद हिसाब कर देगी। यहां आदिवासी बेटियों की निर्मम हत्या हो रही है और आप ‘वोट बैंक’ की राजनीति कर रहे हो।

वोट बैंक के लालच में यहां घुसपैठिए घुसाए जा रहे हैं

अमित शाह ने आगे कहा, वोट बैंक के लालच में यहां घुसपैठिए घुसाए जा रहे हैं, वो आदिवासियों की जमीन हथिया रहे हैं, बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं और हेमंत बाबू मुस्कराते हुए यह सब देख रहे हैं। इस क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है। भारत में अगर कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो वो झारखण्ड में है. यहाँ कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है तो हाथ से करप्शन करता है लेकिन यहां तो ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related