G20 Summit 2023: देश की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 को G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके लिए भारत सरकार 18 करोड़ की लागत से Audi की 20 Bulletproof Cars लीज पर लेगी। Audi की इन Bulletproof Cars का उपयोग जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा जरूरतों के लिए किया जाएगा।
भारत सरकार ने घोषणा की है कि वह 9-10 सितंबर, 2023 को होने वाली G20 शिखर सम्मेलन के लिए 18 करोड़ की लागत से Audi की 20 Bulletproof Cars को लीज पर लेगी। ये सूचना PIB के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर जारी की गई है। Audi की इन Bulletproof Cars का उपयोग जी20 शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा।
किसके लिए Bulletproof Cars का इंतजाम?
भारत पहली बार जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। जिसमें 20 से अधिक देशों के नेता भाग लेने भारत आ रहे हैं। Bulletproof Cars का उपयोग दो दिन के लिए विदेश से आने वाले गणमान्य व्यक्तियों को लाने-ले जाने के लिए किया जाएगा। पीआईबी ने स्पष्ट किया कि Bulletproof Cars का प्रावधान सभी राष्ट्राध्यक्षों (HoS) और शासनाध्यक्ष (HoG) के दौरों के लिए एक मानक प्रोटोकॉल है।
G20 Summit कब
जी20 शिखर सम्मेलन अगले महीने नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह 9 से 10 सितंबर के बीच आईटीपीओ कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान के ‘भारत मंडपम’ में होने वाला है। आईटीपीओ कन्वेंशन सेंटर के अलावा, विदेशी गणमान्य व्यक्ति दिल्ली के अन्य स्थानों का दौरा करेंगे। जिसमें राजघाट, आईएआरआई पूसा और एनजीएमए (जयपुर हाउस) सम्मलित हैं। विदेशी मेहमान राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में नए कन्वेंशन सेंटर का दौरा करेंगे।
इन विषयों पर G20 शिखर सम्मेलन में चर्चा
इस साल का G20 शिखर सम्मेलन हरित विकास और जलवायु, वित्त को आगे बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए खुला है। इसमें तीव्र, समावेशी और अनुकूलनीय आर्थिक विस्तार को बढ़ावा देना, विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति में तेजी लाना, तकनीकी परिवर्तन नेविगेट करना और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का विकास, 21वीं सदी के अनुरूप बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार और महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
इतने देश लेंगे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग
जी20 शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस, चीन, भारत, जर्मनी, इटली, इंडोनेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, रूस, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 19 देश भाग ले रहे हैं।

