PM Modi in Varanasi Today: प्रधानमंत्री मोदी अपने वाराणसी दौरे पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर समेत 1500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे

उत्तर प्रदेशPM Modi in Varanasi Today: प्रधानमंत्री मोदी अपने वाराणसी दौरे पर रुद्राक्ष...

Date:


PM Modi in Varanasi Today: प्रधानमंत्री मोदी अपने वाराणसी दौरे पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर समेत 1500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी (Modi) आज वाराणसी Varanasi पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदी पटेल ने उनका स्वागत किया। पीएम वाराणसी के दौरे पर करीब 1,500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। इसी के तहत प्रधानमंत्री जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक ‘रुद्राक्ष’ कन्वेंशन सेंटर (Rudraksh Convention) का भी उद्घाटन करेंगे।

पीएम करीब 5 घंटे के काशी (Kashi) प्रवास के दौरान कई परियोजनाओं के उदघाटन के साथ तीन जगहों पर करीब 60-70 मिनट का भाषण भी देंगे। पीएम Banaras की यात्रा पर देव दीपावली के बाद इस वर्ष पहली बार आए आबी तक वो यहा 27 बार आ चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में SPG के साथ NSG व ATS के कमांडो तथा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों भी मौजूद रहेंगे। वही सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान बाहरी घेरे मे रहेंगे तथा लगभग 21 IPS अधिकारियों के नेतृत्व में 10 करीब हजार से अधिक पुलिस-PAC के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं।

मोदी वाराणसी में कहा जाएंगे और क्या करेंगे?

सबसे पहले प्रधानमंत्री वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उदघाटन करने के साथ एक कार्यक्रम भी संबोधित करेंगे। बता दे कि रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए जापान ने 186 करोड़ रुपये कि सहायता राशि दी थी। इसकी नीव जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने 2015 वाराणसी दौरे के दौरान रखी थी। बता दे कि तीन एकड़ में बने इस सेंटर में  केंद्र के बाहर एल्यूमीनियम के 108 सांकेतिक रुद्राक्ष बनाए गए हैं, वही यह सेंटर शिवलिंग के आकार का होने के कारण ही इसका नाम ‘रुद्राक्ष’ रखा गया हैं।

मोदी करेंगे 22 करोड़ से तैयार बनारस से चुनार तक रो-रो सेवा की शुरुवात

यूपी और वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रो-रो (RoRo service) (रोल ऑन रोल ऑफ पैसेंजर शिफ्ट) वैसल्स सेवा शुरू हो रही हैं। इस सर्विस को प्रयागराज तक बढ़ाने की तैयारी है। वर्तमान में केवल दो रो-रो स्वामी विवेकानंद और सैम मानेक शॉ के नाम से  चलेंगे जो खिड़किया घाट से रामनगर तक चलेगी तथा दूसरी खिड़किया घाट से होकर चुनार तक जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...