वाराणसी, मथुरा, आगरा के बाद अब लखनऊ की बारी है, जी हाँ वाराणसी में ज्ञानव्यापी मस्जिद, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थली, आगरा में ताजमहल, दिल्ली में कुतुबमीनार के बाद अब लखनऊ लक्ष्मण टीले को मुक्त कराने की बात शुरू गयी है. जानकारी के मुताबिक इस बारे में अखिल भारत हिन्दू सभा 22 मई को लक्ष्मण टीला मुक्ति संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय लिया है. संगठन का दावा है कि बड़े इमामबाड़े के सामने जो टीला है जहाँ एक प्राचीन मस्जिद स्थित है जिसे टीले वाली मस्जिद कहा जाता है वह दरअसल लक्ष्मण टीला है और इसे हिंदुओं को मिलना चाहिए।
Also Read : Gyanvapi Mosque Case : मुस्लिम पक्ष ने कहा- फव्वारे को शिवलिंग बता रहा है हिन्दू पक्ष
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने इस सम्बन्ध में प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी द्वारा बुलायी प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। ऋषि त्रिवेदी ने हिन्दू महासभा से जुड़े सभी लोगों को निर्देश दिए हैं कि अन्य हिन्दूवादी संगठनों को लक्ष्मण टीला मुक्ति संकल्प यात्रा में शामिल हों.
लगभग एक घंटे चली इस बैठक में यात्रा कार्यक्रम को अन्तिम रूप भी दे दिया गया। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 22 मई को अपराह्न तीन बजे 1090 चौराहा से लोहिया पथ से होते हुए मुख्यमंत्री आवास, राजभवन के समक्ष हाते हुये अटल चौराहा, हजरतगंज, हलवासिया मार्केट, परिवर्तन चौक, स्वास्थ्य भवन, शहीद स्मारक होते हुए लक्ष्मण टीला पहुँच कर समाप्त होगी।
Also Read : Gyanvapi Mosque Controversy: शिवलिंग की सुरक्षा के आदेश
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि यात्रा की सफलता के प्रदेश के सभी इकाईयों को निर्देशित किया जा रहा है कि यात्रा में अधिक से अधिक लोग पहुंचे। इसके अलावा श्री त्रिवेदी ने बताया कि यात्रा में हिन्दू महासभा के अलावा अन्य हिन्दूवादी संगठनों को भी शामिल होने के लिए आह्वान किया जा रहा है।

