Uttar Pradesh Political News: अपना दल एस के प्रदेश चुने गये पूर्व विधायक राजकुमार पाल

पॉलिटिक्सUttar Pradesh Political News: अपना दल एस के प्रदेश चुने गये पूर्व...

Date:

लखनऊ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में प्रतापगढ़ सदर के पूर्व विधायक राजकुमार पाल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि पार्टी की बैठक में हुए चुनाव में कुल 51 वोट डाले गए। इनमें से 49 वोट राजकुमार पाल के पक्ष में डाले गए और 2 वोट दूसरे प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल को मिले हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि राजकुमार पाल के नेतृत्व में पार्टी सफलता की बुलंदियां छुएगी। 

प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अति पिछड़ी जाति से आने वाले राजकुमार पाल 2019 में प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में अपना दल (एस) उम्मीदवार के तौर पर विधायक निर्वाचित हुए थे। विधानसभा चुनाव 2022 में उन्हें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मनोनित किया गया था। पार्टी की बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, निवनिर्वाचित विधायक रामनिवास वर्मा, पूर्व कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक विनय वर्मा, विधायक डॉ.आरके पटेल उपस्थित थे।

Read also:बिहार: राजद के सदस्यता अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष जोर

इनके अलावा राष्ट्रीय महासचिव जवाहर पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल, अवध नरेश वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरबी सिंह, राष्ट्रीय सचिव तेजबली सिंह, इंजी. केके पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुन्नर प्रजापति, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गिरजेश पटेल व विनोद गंगवार, विधि मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल व राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप वर्मा, प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल, निवर्तमान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा पटेल व रामलखन पटेल, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष अलका पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल उर्फ पोनू पटेल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...