Sri Lanka: देश में पड़ी अब मौसम की मार, 9 घंटे के लिये लागू हुआ कर्फ्यू

इंटरनेशनलSri Lanka: देश में पड़ी अब मौसम की मार, 9 घंटे के...

Date:

श्रीलंका इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से त्रस्त है, ऐसे में वहाँ से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ भारी बारिश और लैंड स्लाइड से हजारों लोग प्रभावित हुये हैं, जहाँ अब श्रीलंका मौसम की मार झेल रहा है। जानकारी के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आज से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है, वहीं यह नाइट कर्फ्यू सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक रहेगा, इस दौरान सब कुछ बन्द रखा जायेगा।

दूसरी ओर अब राष्ट्रपति गोटबाया के सत्ता से जाने का खतरा मंडराने लगा है, क्योंकि हाल में ही PM बने रानिल विक्रमसिंघे ने अपना समर्थन आंदोलनकारियों को दे दिया है। बता दें कि यह समर्थन उन्होंने उन लोगों को दिया है, जो लोग श्रीलंका में आये आर्थिक संकट का भागीदार राष्ट्रपति को भी मान रहें हैं। इसी के साथ श्रीलंका पुलिस ने हिंसा करने वाले लोंगो के ऊपर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जहाँ उन्होंने 200 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, इसके साथ ही संपत्ति के नुकसान के मामले में 707 से अधिक मुकदमे दर्ज किये गये हैं।

वहीं अब श्रीलंका में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम यानी लिट्टे के हमला करने का खतरा मंडराने लगा है, जहाँ भारतीय खुफिया एजेंसियों ने श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय को इसको लेकर इनपुट दिये हैं। बता दें कि एजेंसियों ने 18 मई को लिट्टे के बड़े हमले के संकेत दिये हैं, जिससे श्रीलंका को एक और झटका लग सकता है। वहीं भारतीय एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद श्रीलंका ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है, साथ ही सभी सेनाओं को अलर्ट पर कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related