आप भी चाहे तो मशरूम की खेती कर कमा सकते है लाखों

बिज़नेसआप भी चाहे तो मशरूम की खेती कर कमा सकते है लाखों

Date:

आपने अपने आस-पास सुना होगा कि फलां व्यक्ति या फलां किसान अपने घर के कमरे से खेती शुरू करके लाखों रुपये कमा रहा है। यह सुनकर आप भी हैरान रह गए होगे कि कैसे कोई कमरे में खेती करके लाखों रुपये कमा सकता है.

आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप एक छोटे से कमरे में शुरू कर लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं. आज हम आपको मशरूम फार्मिंग के रूप में एक अच्छा बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं जिसमें आपको सिर्फ 5000 रुपये का ही निवेश करना होगा।

भारत में मशरूम का व्यवसाय

मशरूम की खेती करने के लिए आपको बस अपने कमरे में बांस की एक झोपड़ी बनानी होगी। उसमें आपको मशरूम उगाना है. आपको बता दें कि देश में सालाना 1.44 लाख मीट्रिक टन मशरूम का उत्पादन होता है और इसकी मांग रोजाना बढ़ती जा रही है. यह एक ऐसा बिजनेस है जिसकी मांग साल दर साल बढ़ती जाती है.

ऐसे करें मशरूम की खेती?

अगर आप भी मशरूम की खेती करने की सोच रहे है तो हम आपको बता दें कि इसकी खेती अक्टूबर से मार्च के बीच करना अच्छा होता है. आपको बता दें कि मशरूम की खेती में इस्तेमाल होने वाली खाद ,गेहूं या चावल के भूसे और कुछ रसायनों को मिलाकर तैयार की जाती है, जिसे तैयार करने में एक महीने का समय लगता है।

खाद तैयार होने के बाद आपको अपने कमरे में किसी जगह पर 6-8 इंच खाद की मोटी परत बिछाकर मशरूम के बीज लगाने हैं और अब इसे और खाद से ढक देना है. आपको बता दें कि लगभग 40 से 50 दिनों में आपके मशरूम तैयार हो जाएंगे, जिसे आप आसानी से बेच सकते हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मशरूम की खेती खुले में नहीं की जाती है, इसके लिए आपको छायादार जगह की जरूरत होती है.

कितनी होगी कमाई?

यह एक ऐसा बिजनेस है जिसकी मांग हर साल बढ़ती ही जा रही है तो जाहिर सी बात है कि आपका मुनाफा बढ़ेगा ही कभी कम नहीं होगा. अगर आप इसका बिजनेस सही ढंग से करते है तो आप लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा कमा सकते है.

इन बातों का रखें ध्यान

मशरूम की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक तापमान है। अगर तापमान सही नहीं हुआ तो आपकी ये फसल खराब हो सकती है. इसकी खेती के लिए आपको 15-22 डिग्री तापमान रखना होगा. और खेती के लिए नमी 80-90 प्रतिशत होनी चाहिए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related