आप भी डेंटिस्ट का कोर्स कर ऐसे बना सकते है अपना करियर

एजुकेशनआप भी डेंटिस्ट का कोर्स कर ऐसे बना सकते है अपना करियर

Date:

पूरी दुनिया में शिक्षकों और डॉक्टरों को एक अलग दर्जा मिलता है। शिक्षक हमें ज्ञान देते हैं, जबकि डॉक्टर हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों का इलाज करते हैं और उनसे लड़ने में हमारी मदद करते हैं। लाखों युवा डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। अगर आपका सपना भी डॉक्टर बनने का है तो आप डेंटिस्ट के तौर पर अपना करियर बना सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में लोग अपने दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए हैं, इसलिए इस क्षेत्र में पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। दंत चिकित्सक इनसे जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज करने के साथ-साथ उनकी देखभाल कैसे करें और उन्हें स्वस्थ कैसे रखें इसकी भी जानकारी देते हैं। अगर आप भी डेंटिस्ट बनना चाहते हैं तो इससे जुड़ी पूरी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

डेंटिस्ट बनने के लिए योग्यता क्या है?

अगर आप भी डेंटिस्ट बनना चाहते हैं तो जरूरी है कि आपने इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा पास की हो। उम्मीदवार को 12वीं पीसीबी यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

कैसे ले सकते हैं एडमिशन

डेंटिस्ट बनने के लिए बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी कोर्स को प्रमुख कोर्स माना जाता है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपको नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होता है । नीट में प्राप्त रैंक के अनुसार ही आपको बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश मिलता है । नीट में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो।

बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी

इस कोर्स को करने के लिए NEET परीक्षा पास करना जरूरी है. बीडीएस कोर्स पांच साल का होता है. पहले चार साल तक बीडीएस कोर्स के तहत पढ़ाई होती है, जबकि 5वें साल में उम्मीदवार को इंटर्नशिप करनी होती है। इंटर्नशिप अनिवार्य है जो एक वर्ष की अवधि की है।

अन्य कोर्स

बीडीएस के अलावा दंत चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ अन्य पीजी और डिप्लोमा कोर्स भी हैं, जो इस प्रकार हैं-

मौखिक चिकित्सा निदान एवं रेडियोलॉजी
ओरल पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी
प्रोस्थोडॉन्टिक्स, पेरियोडॉन्टिक्स, ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी
पेडोडोंटिक्स और निवारक दंत चिकित्सा
डेंटल मैकेनिक में सर्टिफिकेट कोर्स
डेंटल मैकेनिक में डिप्लोमा
डेंटल हाइजीनिस्ट में सर्टिफिकेट कोर्स
दंत चिकित्सा सहायता में डिप्लोमा पाठ्यक्रम

डेंटिस्ट बनने के बाद आपको कितनी सैलरी मिलेगी?

डेंटिस्ट बनने के बाद आपकी शुरुआती सैलरी 5 लाख रुपये से लेकर 7 लाख रुपये प्रति माह तक हो सकती है। अनुभव के साथ वेतन बढ़ता जाता है. इसके अलावा आपको सरकारी अस्पतालों में काम करने की पात्रता भी मिलती है। अगर आप नौकरी नहीं करना चाहते तो आप अपना खुद का हॉस्पिटल या क्लिनिक भी शुरू कर सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related