Heeraben Modi Passed Away: पीएम मोदी की मां हीराबेन का हुआ निधन,दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नेशनलHeeraben Modi Passed Away: पीएम मोदी की मां हीराबेन का हुआ निधन,दिग्गज...

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का अहमदाबाद के अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया. पीएम मोदी की मां हीराबेन की बुधवार (28 दिसंबर) को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पीएम मोदी की मां के निधन पर तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देहांत पर शोक संवेदना प्रकट की है.

पीएम मोदी ने अपनी मां के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि, “जब मैं उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा मुझे याद रहती है. उन्होंने कहा था कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.”

रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने जताया दुःख:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है. एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है. दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ. ॐ शांति!’

अमित शाह ने ट्वीट कर जताया दुःख:

पीएम मोदी की मां के निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताते हुए लिखा कि ,’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है. मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है.”

योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि, ‘एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है. मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!’

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुजराती में लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी की माताजी पूज्य हीराबा के निधन से गहरा दुख हुआ. मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. ૐ शांति.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...