Corona Update : 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत, कोवोवैक्स को बाजार में उतारने की मांग

कोविड-19Corona Update : 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत, कोवोवैक्स को...

Date:

नई दिल्ली। देश में आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के रिकॉर्ड केस बढ़े हैं। इस बीच, 3,641 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार केरल, तीन महाराष्ट्र और दिल्ली, कर्नाटक और राजस्थान से एक-एक मौतें शामिल हैं। इसी के साथ कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख 30 हजार 892 हो गई है।

एक बार फिर कोरोना की बढ़ती रफ्तार लोगों में डर पैदा कर रही है। भारत में बीते कुछ दिनों से लगातार तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं सोमवार को भारत एक बार फिर से दुनिया उन पांच देशों में शामिल हो गया है, जहां इन दिनों सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

इस बीच, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें उसने अपनी कोविड वैक्सीन कोवोवैक्स को वयस्कों के लिए विषम बूस्टर खुराक के रूप में कोविन पोर्टल में शामिल करने की मांग की है। सीरम इंस्टीट्यूट ने इससे पहले भी इसकी मांग की थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह पत्र 27 मार्च को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने लिखा था। वहीं, बीते महीने डॉ. एन के अरोड़ा की अध्यक्षता वाले कोविड-19 वर्किंग ग्रुप ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय से CoWIN पोर्टल पर कोवोवैक्स को शामिल करने की सिफारिश की थी।

इससे पहले केंद्रीय दवा नियामक प्राधिकरण (Drug Regulatory Authority) के एक विशेषज्ञ पैनल ने कोवोवैक्स को बाजार में उतारने की सिफारिश की थी। गौरतलब है कि कोवोवैक्स को उन वयस्कों को विषम बूस्टर खुराक के रूप में दिया जाएगा, जिन्हें कोविशील्ड या कोवाक्सिन की दो खुराक दी गई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...