आभार रैली में CM धामी ने कहा, ‘विपक्ष युवाओं को भड़काने का काम कर रहा’

उत्तराखंडआभार रैली में CM धामी ने कहा, 'विपक्ष युवाओं को भड़काने का...

Date:

हल्द्वानी। हल्द्वानी के राम लीला मैदान में आयोजित आभार रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2008 में समूह ग की परीक्षा में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। सरकार ने फैसला किया है कि समूह ग में इंटरव्यू व्यवस्था पूरी तरह खत्म होगी। जेई पदों के लिए साक्षात्कार की व्यवस्था नहीं होगी।

रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम जो नकल विरोधी कानून लाए हैं, उसकी कॉपी महाराष्ट्र सरकार ने मांगी है। गुजरात सरकार इसे लागू करने जा रही है और धीरे-धारे अन्य प्रदेश इसे लागू करने वाले हैं। लेकिन विपक्ष को लगता है कि सरकार पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता का रास्ता निकाल लेंगे।

यह व्यवस्था सभी तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर लागू होगी। इसके अलावा उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था होगी वहां पर न्यूनतम 40 प्रतिशत और अधिकतम 70 प्रतिशत थी अंक देने की व्यवस्था रहेगी इससे अधिक अंक देने पर संबंधित बोर्ड को उसका कारण भी बताना होगा उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष युवाओं को भड़काने का काम कर रहा है विपक्ष की जमीन निकल चुकी है लोग उन्हें पहचान चुके हैं।

आभार रैली में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट खिलेंद्र चौधरी समेत नैनीताल और उधम सिंह नगर विधायक और भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...