भाजपा प्रवक्ता, संबित पात्रा ने साधा सपा और कांग्रेस पर निशाना, कहा दोनों उगल रहे है हिन्दुओ के प्रति घृणा

उत्तर प्रदेशभाजपा प्रवक्ता, संबित पात्रा ने साधा सपा और कांग्रेस पर निशाना, कहा...

Date:


भाजपा प्रवक्ता, संबित पात्रा ने साधा सपा और कांग्रेस पर निशाना, कहा दोनों उगल रहे है हिन्दुओ के प्रति घृणा

राजनीतिक गलियारों में पार्टियों में उठा-पटक तेज़ है और इसी बीच BJP प्रवक्ता, संबित पात्रा ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना। 

पात्रा ने कहा, “कांग्रेस और सपा में प्रतिसपर्धा चल रही है कि दोनों में से कौन हिन्दुओ के प्रति सबसे ज्यादा घृणा उगल सकता है और हिन्दुओ के खिलाफ बोलने वाली पार्टियों को उत्तर प्रदेश में कौन आश्रय देगा”। 

Read also- चंद्रशेखर आजाद ने 33 सीटों की पहली सूची जारी की, अकेले लड़ेंगे चुनाव

पात्रा ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बातो से ऐसा प्रतीत होता है कि पंजाब में मोदी जी की सुरक्षा में जो चूक हुई वो संयोग नहीं प्रयोग था। सहारनपुर गुरुद्वारा हिंसा के मास्टरमाइंड, मोहर्रम अली पप्पू का समाजवादी पार्टी को टिकट मिलना भी सीधे तरीके से पार्टी की नियत को दिखा रहा है।  

मौलाना तौकीर रजा खान की कांग्रेस में उपस्थिति पर पात्रा ने बोला कि मौलाना के इरादों से सभी वाकिब है जिसने एक वीडियो में हिन्दुओ के खिलाफ जहर उगला था और हिस्दुस्तान से हिन्दुओ को ही ख़तम करने कि बात कही थी। भला ऐसे लोगो के साथ से कोई पार्टी कैसे प्रदेश का विकास कर सकती है।  

Read also- बुलंदशहर: सियासी दलों के लिए मुसीबत बन रहे बागी

उत्तर प्रदेश की चुनावी गलियों में पार्टियों के बीच हलचल तेज़ है और ऐसे में एक पार्टी का दूसरे पे निशाना साधना बेहद आम ही है क्योकि कोई भी पार्टी दूसरे पर तंज़ कसने का मौका नहीं गवाना चाहती। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...