नाम लिखाओ, 300 यूनिट फ्री बिजली पाओ अभियान के बहाने प्रचार-प्रसार करेंगे समाजवादी

उत्तराखंडनाम लिखाओ, 300 यूनिट फ्री बिजली पाओ अभियान के बहाने प्रचार-प्रसार करेंगे...

Date:


नाम लिखाओ, 300 यूनिट फ्री बिजली पाओ अभियान के बहाने प्रचार-प्रसार करेंगे समाजवादी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। इसमें रामपुर सांसद आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी और स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि पिछड़े समाज के कई संगठनों ने सपा को समर्थन दिया है। जय भारत पार्टी ने भी समर्थन दिया है। ओम प्रकाश मौर्य और राजकुमार मौर्य ने भी अपना समर्थन दिया है।

Read also: समाजवादी-अंबेडकरवादी मिलकर सरकार बनाएंगे: अखिलेश यादव

सपा पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सपा जल्द ही अपना मेनिफेस्टो पेश करेगी। उन्‍होंने कहा, हमने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। सपा कल (बुधवार) से अभियान चलाएगी। इसमें नाम का रजिस्ट्रेशन करना शुरू किया जाएगा, जिनके पास कनेक्शन नहीं है, वो भी नाम लिखवाएं। उन्‍होंने कहा कि ‘300 यूनिट बिजली मुफ्त पाएं, नाम लिखाएं, नाम न छूट जाए, फॉर्म भरवाएं’, इससे हम जनता के बीच अपनी बात रख पाएंगे। 

नाम लिखाओ, 300 यूनिट फ्री बिजली पाओ अभियान के बहाने प्रचार-प्रसार करेंगे समाजवादी
Image Credit Naeem

अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने कहा कि सपा नेता और कार्यकर्ता कल से अभियान चलाएंगे। घर-घर नाम रजिस्‍टर करने के लिए अभियान चलेगा। फ्री कनेक्‍शन, फ्री बिजली दी जाएगी। उन्‍होंने कहा, सपा का अभियान ‘नाम लिखाओ’ कल से शुरू हो जाएगा। इस दौरान उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नेताओं पर फर्जी केस दर्ज किए गए हैं। रामपुर के डीएम ने बहुत से फर्जी केस लिखाए हैं। उन्‍होंने कहा, एक आईपीएस दूसरे आईपीएस पर आरोप लगाते रहे हैं। 

Read also: जयंत नहीं लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश यादव खेल सकते हैं दांव, इन दो सीटों पर चर्चाएं शुरू 

अब्‍दुल्‍ला आजम को फंसाने की बात

कई सपाइयों पर झूठे मुकदमे थोपे गए हैं। ये सब भाजपा के इशारे पर हुआ। अब्दुल्ला आज़म को फंसाने में कांग्रेस और भाजपा शामिल थे। सरकार ने कई महीनों से बिजली का बिल नहीं भेजा, सरकार डर गई है। महंगाई के कारण किसानों की आय आधी हुई है। बड़े पैमाने पर गाय मां भूखी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...