कैप्टन बोले, चुनाव आचार संहिता लागू होने के अनेक कांग्रेस नेता आएंगे हमारे साथ

फीचर्डकैप्टन बोले, चुनाव आचार संहिता लागू होने के अनेक कांग्रेस नेता आएंगे...

Date:


कैप्टन बोले, चुनाव आचार संहिता लागू होने के अनेक कांग्रेस नेता आएंगे हमारे साथ

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में पंजाब लोक कांग्रेस के ऑफिस की शुरूआत की

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारियों में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम चंडीगढ़ में अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के कार्यालय का शुभारंभ किया। कैप्टन ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिये तैयार हैं। पूर्व सीएम ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद बड़े नेताओं के उनके साथ आने का दावा किया।

Read also: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह हो जाएगा सफाया : भाजपा महासचिव तरुण चुग

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने से वह चिंतित नहीं हैं। उन्होंने मात्र 14 दिन के चुनाव में अकाली दल के अजित सिंह सरहदी को डेढ़ लाख वोटों से हराया था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ने के लिये तैयार है और 10 दिन पहले सदस्यता अभियान भी शुरू किया जा चुका है। कैप्टन ने कहा कि उनका मकसद चुनाव जीतना है और वह जीतेगे इसमें कोई शक नहीं है। अमरिंदर सिंह ने जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब अध्यक्ष और शिअद (संयुक्त) के साथ बैठक कर सीटें निर्धारित करने की बात कही।

कैप्टन ने कहा कि जहां जिस दल का प्रत्याशी जीतने की स्थिति में होगा उसे टिकट देकर बाकी दोनों दल उसे जिताने का काम करेंगे। सरकार बनाने के बाद सीएम का फैसला आपस में चर्चा कर तय करेंगे। कैप्टन ने कहा कि अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उनके साथ आने को तैयार हैं। उन्हें बस चुनाव आचार संहिता लगने का इंतजार है। पहले आने पर उन्हें भी पटियाला के मेयर के साथ किये बर्ताव जैसे परेशान किया जा सकता है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू जिन 35 नेतााओं का टिकट कटने की बात कह रहे हैं उन सभी को पार्टी में शामिल नहीं किया जायेगा। पार्टी की नीतियों के मुताबिक नेताओं का चयन किया जायेगा।

Read also: सिद्धू फिर से बने सिंह, झुकी चन्नी सरकार

चन्नी सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि पंजाब का बेड़ा गर्क करने वाली चन्नी सरकार में करप्शन बढ़ गया है। सीएम के इलाके में ही अवैध रूप से रेत का खनन किया जा रहा है। उन्होंने सिद्धू के पाकिस्तान के साथ व्यापार शुरू करने की बात पर कहा कि पहले पाकिस्तान हमारे सैनिकों को गोली मारना, आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे तब उससे व्यापार की बात की जायेगी। आम आदमी की गारंटियों को खोखला बताते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि यदि वो पंजाब में इतनी ही ताकतवर है तो उसके 20 में से 11 एमएलए उन्हें छोड़कर क्यों भागे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related