सिद्धू की बयानबाजी से परेशान कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

फीचर्डसिद्धू की बयानबाजी से परेशान कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

Date:


सिद्धू की बयानबाजी से परेशान कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

  • बलियावाल ने कहा, सिद्धू की सरकार और पार्टी विरोधी बयानबाजी को और डिफेंड नहीं कर सकता

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के बयान खुद कांग्रेस के लिये भी मुश्किल का कारण बन जाते हैं। सिद्धू के बयानों का जवाब दे पाना भी कांग्रेस पदाधिकारियों के लिये नामुमकिन सा हो जाता है। इन्हीं हालातों से परेशान कांग्रेस प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बलियावाल ने सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में कहा कि अब मैं नाॅनसेंस (सिद्धू) को और डिफेंड नहीं कर सकता।

Read also: सिद्धू बोले, पाकिस्तान के साथ शुरू करें व्यापार

पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देने पर मजबूर करने वाले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम पद संभालने के बाद इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस नेतृत्व के दखल के बाद सिद्धू ने अपना इस्तीफा भले ही वापस ले लिया मगर चन्नी सरकार पर उनका हमला जारी रहा। अनेक मौके ऐसे आये जब सिद्धू ने अपने बयानों से चन्नी सरकार के साथ कांग्रेस नेतृत्व को भी परेशानी में डाल दिया। सिद्धू के बयानों को लेकर पत्रकारों द्वारा उठाये गये सवाल अन्य कांग्रेस नेताओं को लाजवाब करते रहे हैं।

सिद्धू की बयानबाजी से परेशान होकर कांग्रेस के नेशनल कोआॅर्डिनेटर और पंजाब प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। हरियाणा और हिमाचल किसान कांग्रेस का प्रभारी होने के साथ बलियावाल पंजाब कांग्रेस के सीनियर मीडिया पैनलिस्ट भी थे। बलियावाल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह पंजाब में हो रही नसॅनसेंस, पार्टी और सरकार विरोधी बयानबाजी को और डिफेंड नहीं कर सकते।

बलियावाल ने कहा है कि वह 15 साल से कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिये कार्य कर रहे हैं। बलियावाल ने सोनिया गांधी पर पंजाब को गलत हाथों में सौंपने की बात कहते हुए लिखा है कि बतौर पार्टी प्रवक्ता उन्हें सिद्धू द्वारा की जा रही पार्टी और सरकार विरोधी टिप्पणियों का बचाव करना मुश्किल हो जाता है। बलियावाल ने सिद्धू के पाकिस्तान के साथ संबंध को भी परेशानी को कारण बताया।

Read also: गारंटी न मिली तो सिद्धू भी नहीं देंगे चुनाव में जीत की गारंटी

बलियावाल ने कांग्रेस नेतृत्व के फैसले पर अंगुली उठाते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 विधानसभा चुनाव में पंजाब में सरकार बनाने की स्थिति में थी लेकिन आपने नवजोत सिद्धू को चुना। बलियावाल का कहना है कि वर्तमान सीएम चन्नी की अगुआई में पंजाब सरकार अच्छा काम कर रही है मगर सिद्धू के रोजाना किये जा रहे ट्वीट से कांग्रेस की छवि खराब हो रही है। उन्होंने जगदीश टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस का स्थाई मेंबर बनाये जाने से आहत होने की बात भी लिखी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...